
तेज हवाओं, भारी बारिश और बर्फबारी लेकर पहुंचे तूफान चंद्रा ने ब्रिटेन में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। देश के ज्यादातर हिस्से में तूफान का असर पड़ा है। पूरे ब्रिटेन में 100 से ज्यादा बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान विभाग ने देश के ज्यादातर हिस्सों में बर्फबारी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार को देश के कुछ हिस्सों में बर्फ के लिए दो येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तरी आयरलैंड, इंग्लैंड और वेल्स के कुछ हिस्सों में रात भर में जगह-जगह बर्फ जमने की संभावना है, क्योंकि तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से नीचे जाने वाला है।
एक महीने में तीसरा तूफान – तूफान चंद्रा ने जनवरी में रोजाना बारिश के रेकॉर्ड तोड़ दिए। तेज हवाओं के कारण मंगलवार को स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड में दर्जनों उड़ानें रद्द कर दी गईं। कई जगहों पर भयानक बाढ़ आई है जिसमें गाड़ियां फंस गईं। यातायात बाधित हो गया है और स्कूलों को बंद कर दिया गया है। तूफान चंद्रा जनवरी में ब्रिटेन से टकराने वाला तीसरा बड़ा तूफान है, जो इंग्रिड और गोरेटी के तुरंत बाद आया है।
Home / News / ब्रिटेन में तूफान चंद्रा का खौफ, देश भर में 100 से ज्यादा बाढ़ का अलर्ट, फ्रीजिंग पॉइंट से नीचे जा सकता है पारा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website