Monday , April 27 2026 9:29 AM
Home / News / पचपन की उम्र में बचपन की लड़कियों से शादी! बदले में ससुर को दे रहे बेशुमार दौलत

पचपन की उम्र में बचपन की लड़कियों से शादी! बदले में ससुर को दे रहे बेशुमार दौलत

काबुल। पिछले वर्ष काबुल पर तालिबानी शासन होने के बाद अफगानिस्तान में हालात चिंंताजनक बने हुए हैं। देश में सबसे दयनीय स्थिति महिलाओं और लड़कियों की है जिसकी पुष्टि समय-समय पर सामने आने वाले समाचारों से होती। सूत्रों के अनुसार अगस्त में सत्ता पर कब्जा करने के बाद दक्षिणी अफगानिस्तान में दो प्रमुख तालिबानी अधिकारियों ने अपने से आधी उम्र से भी कम आयु की महिलाओं को अपनी दूसरी पत्नी बनाया है। कंधार प्रांत के तालिबानी गवर्नर 50 वर्षीय मोहम्मद यूसुफ वफा ने एक 18 से 20 साल की लड़की से शादी की है।
सूत्रों ने इसकी जानकारी रुखसाना मीडिया को दी है। सूत्र ने वेबसाइट को बताया कि हाजी वफा ने अपने नए ससुर को उनकी बेटी से शादी करने के बदले 36 लाख पाकिस्तानी रुपए की रकम दी थी। यह शादी करीब पांच महीने पहले हुई थी। यह शादी गुप्त रूप से हुई थी जिसमें सिर्फ कुछ ही मेहमानों को बुलाया गया था। ऐसे ही शादी करने वाले दूसरे तालिबानी अधिकारी का नाम हाफिज राशिद हेलमंदी है, जो सूचना और संस्कृति विभाग के निदेशक हैं।
शादी के बदले ससुर को दिए बेशुमार दौलत : खबर के मुताबिक हाफिज राशिद की उम्र भी 50 के करीब है और उनकी नई पत्नी की उम्र करीब 20 साल है। वह मूलतः हेलमंद के संगिन जिले के रहने वाले हैं। शादी के बदले हाफिज ने अपनी नई पत्नी के परिवार को 28 लाख पाकिस्तानी रुपए दिए के। यह शादी अगस्त में तालिबान के सत्ता में आने के कुछ महीने बाद हुई थी। इन खबरों के सामने आने के बाद तालिबान के सुप्रीम लीडर हैबतुल्लाह अखुंदजादा ने जनवरी में एक आदेश जारी कर सरकारी अधिकारियों से दूसरी, तीसरी और चौथी शादी करने से मना किया था।
सुप्रीम लीडर का आदेश का असर नहीं : अखुंदजादा के इस आदेश को गंभीरता से नहीं लिया गया इसलिए मई में एक नया निर्देश जारी किया गया। टोलो न्यूज के अनुसार, अपने जनवरी के आदेश को दोहराते हुए अखुंदजादा ने मंत्रालय को उन लोगों की रिपोर्ट करने का आदेश दिया जो उनके आदेश का ‘उल्लंघन’ करते हैं। एक दूसरे सूत्र ने वेबसाइट को हाजी वफा की दूसरी शादी की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक उनकी दूसरी पत्नी कंधार के मैवंद जिले के तैमूर इलाके की रहने वाली हैं और उनका नाम रजिया है।
तालिबान शरिया कानून से देश चला रहा है। ऐसे में कुछ तालिबानी नेताओं और कमांडर्स के लिए दूसरी और तीसरी शादी करना ‘अमेरिका पर जीत का जश्न’ मनाने का एक तरीका है। खबरों के अनुसार तालिबानी कमांडर हयातुल्ला मुजाहिद ने हाल ही में तीसरी शादी की है। पूर्वी अफगानिस्तान में तालिबान के जाने माने कमांडर बिलाल फतेह संगीन ने मई में दूसरी शादी की है।