जेनेवा। स्विट्जरलैंड में एक व्यक्ति ने शनिवार को ट्रेन में लोगों पर हमला कर दिया।
उसने ज्वलनशील तरल से ट्रेन में आग लगा दी और लोगों को चाकू भी मारा।
हमले में छह साल का बच्चा समेत छह लोग चाकू लगने से घायल हुए और आग में झुलस गए।
सेंट गैलेन पुलिस के मुताबिक, हमलावर 27 वर्षीय स्विस नागरिक है। वह खुद भी झुलस गया है।
हमला स्विट्जरलैंड के सुदूर पूर्व में बुक्स और सेनवाल्ड के बीच चल रही ट्रेन में सालेज स्टेशन के नजदीक हुआ।
हमलावर समेत सभी घायल और झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है।
बड़ी संख्या में पुलिस, फायरब्रिगेड, एंबुलेंस और तीन हेलीकाप्टरों को राहत एवं बचाव कार्य में लगाया गया।
हमले का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website