Sunday , November 1 2026 12:49 AM
Home / Entertainment / टारनटिनो ने उमा के साथ हुए दर्दनाक हादसे को लेकर तोड़ी चुप्पी

टारनटिनो ने उमा के साथ हुए दर्दनाक हादसे को लेकर तोड़ी चुप्पी


लॉस एंजेलिस। फिल्म निर्माता क्वेंटिन टारनटिनो ने 15 साल पहले फिल्म ‘किल बिल’ के सेट पर अभिनेत्री उमा थरमन के साथ हुए दर्दनाक हादसे को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि वह स्टंट करना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी।

डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की खबर के मुताबिक, टारनटिनो तभी से काफी घुटन महसूस कर रहे थे, जब थरमन ने न्यूयॉर्क टाइम्स में पिछले सप्ताहांत प्रकाशित एक लेख में उस घटना का विवरण और चोटें जिनसे वह जूझीं, उसे साझा किया। थरमन ने इस लेख में पहली बार निर्माता हार्वे वीनस्टीन पर यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाया था।

47 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि 2002 में मैक्सिको में सेट पर हुए हादसे में उन्हें मस्तिष्काघात और घुटने की चोटों से जूझना पड़ा था। उन्होंने सोमवार को इस घटना का पूरा फुटेज अपने इंस्टाग्राम पर डाला जिसमें वे पल थे, जब वह पेड़ के साथ टकराई थीं। इस दौरान वह टारनटिनो की एक्शन फिल्म में काम कर रही थी।
थरमन ने स्पष्ट किया कि यह फुटेज टारनटिनो ने उन्हें दिया था और साथ ही कहा था कि वह इस हादसे को लेकर दुख और पछतावा महसूस करते हैं।