
भारत के पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट का सपना अब एक और कदम आगे बढ़ गया है। देश में ही अत्याधुनिक लड़ाकू विमान विकसित करने की महत्वाकांक्षी योजना के तहत तीन बड़ी भारतीय कंपनियों ने AMCA प्रोजेक्ट के लिए अपनी बोलियां जमा कर दी हैं। करीब 15,000 करोड़ रुपये के ‘एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट’ (AMCA) कार्यक्रम में अब यह तय करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है कि पांच प्रोटोटाइप विमानों के विकास और निर्माण की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाएगी।
पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर रौंदने का मिला बड़ा इनाम, मोहित उलवा की सौराष्ट्र की सीनियर टीम में हुई एंट्री, ओमान से सीधे इंदौर पहुंचने का आदेश
यह परियोजना भारतीय वायुसेना की भविष्य की जरूरतों और लड़ाकू विमानों की घटती संख्या के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। वहीं दूसरी ओर AMCA प्रोजेक्ट पर काम तेजी से बढ़ने से चीन-पाकिस्तान की टेंशन बढ़ सकती है।
तीन दिग्गज कंपनियां मैदान में – टाइम्स ऑफ इंडिया के सूत्रों के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय की ओर से गठित उच्चस्तरीय समीक्षा समिति को तीन दावेदारों ने 30 अक्टूबर को अपनी बोलियां सौंपी थीं।
एलएंडटी (L&T) का एलायंस: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) और डायनामैटिक टेक्नोलॉजीज के साथ।
टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL): टाटा समूह की रक्षा क्षेत्र की कंपनी।
भारत फोर्ज का एलायंस: BEML लिमिटेड और डेटा पैटर्न्स के साथ।
इन तीनों में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स अकेली कंपनी है, जिसने बिना किसी कंसोर्टियम के बोली लगाई है। एक नवंबर को बोलियां खोली गईं। अब इनका मूल्यांकन किया जा रहा है। इसके बाद AMCA के लिए डेवलपमेंट-कम-प्रोडक्शन पार्टनर (DCPP) का चयन होगा।
Home / Uncategorized / चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन! भारत के ‘स्टील्थ फाइटर’ AMCA के लिए 3 कंपनियों ने लगाई बोली, ₹15,000 करोड़ का दांव
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website