Wednesday , April 23 2025 12:39 AM
Home / News / थाईलैंड के राजा नए बने युवराज माहा वाजीरालोंग्कोर्न

थाईलैंड के राजा नए बने युवराज माहा वाजीरालोंग्कोर्न

3
बैंकॉक: थाईलैंड के युवराज माहा वाजीरालोंग्कोर्न ने देश की संसद से उस निमंत्रण को स्वीकार कर लिए हैं जिसमें उनके राजा बनने का प्रस्ताव है। प्रस्ताव स्वीकार करते ही वह देश के राजा बन गए। थाईलैंड के पूर्व राजा भूमिबोल अदुल्यादेज का निधन 13 अक्तूबर को हुआ था जिसके बाद से राजा की कुर्सी खाली है। राजा बनने का प्रस्ताव स्वीकार करने के बाद अब युवराज वाजीरालोंग्कोर्न को राजा वाजीरालोंग्कोर्न के नाम से जाना जाएगा। चकरी राजवंश के 10वें सम्राट बनने वाले राजा वाजीरालोंग्कोर्न को ‘रामा 10’ के नाम से भी जाना जाएगा। टेलीविजन पर प्रसारित बयान में राजा वाजीरालोंग्कोर्न ने कहा कि मैं थाई लोगों की भलाई के लिए संसद के प्रस्ताव को स्वीकार करता हूं।

प्रधानमंत्री जनरल प्रयुत चान-ओचा ने एलान किया कि नए राजा ने शालीनतापूर्वक गद्दी स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि नए राजा का राज्याभिषेक अगले साल उनके पिता के अंतिम संस्कार के बाद ‘उनकी इच्छानुसार’ होगा। भूमिबोल अदुल्यादेज दुनिया में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले राजा रहे। उनका निधन 88 वर्ष की उम्र में हुआ था। थाइलैंड में सात दशकों के राजनीतिक उथल-पुथल के दौरान दिवगंत राजा को एकीकरण करने वाली शक्ति के रूप में देखा जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *