Tuesday , July 14 2026 5:17 PM
Home / Lifestyle / बीवी को 40KG सोना देने वाला 8वीं पास अरबपति, अब पहुंच गया कान्स, सतीश और तबिंदा का दिखा स्टाइलिश अंदाज

बीवी को 40KG सोना देने वाला 8वीं पास अरबपति, अब पहुंच गया कान्स, सतीश और तबिंदा का दिखा स्टाइलिश अंदाज


​कान्स फिल्म फेस्टिवल में अब नेटफ्लिक्स पर शुरू हुए शो ‘देसी ब्लिंग’ का अरबपति कपल भी पहुंच गया है। अभी तक वे अपने पास 40 किलो सोना होने की बात को लेकर सुर्खियों में थे, तो अब तंबिदा संपाल और सतीश संपाल का स्टाइलिश रूप चर्चा में है। जहां हसीना एकदम मॉडल वाली वाइब्स दे गईं।
नेटफ्लिक्स पर शुरू हुए शो ‘देसी ब्लिंग’ के क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। कई सारे कपल्स के बीच में सबसे ज्यादा लाइमलाइट सतीश संपाल और उनकी बीवी तबिंदा संपाल पर टिकी हैं। जिन्होंने अब कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरा। दोनों एकदम सज- धजकर फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में पहुंचे, जहां हसीना का गाउन में ग्लैमरस रूप किसी मॉडल से कम नहीं लगा। तभी तो उन पर सबकी नजरें ठहर गईं।
तबिंदा पहले से ही पति के हर साल 3 किलों सोना गिफ्ट करने और अब तक टोटल अपने पास 40 किलो सोना होने के बात को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थीं, तो अब उनकी कान्स अपीयरेंस लाइमलाइट में है। जिसके लिए उन्होंने चमचमाता एम्बेलिश्ड गाउन पहना, तो सतीश भी उनके लुक को कॉम्प्लिमेंट कर गए। ऐसे में चलिए आठवीं पास UAE के अरबपति और उनकी बीवी के लुक पर नजर डालते हैं। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @tabinda.sanpal)
गाउन और टक्सीडो में छा गए दोनों – तबिंदा और सतीश ने अपने कान्स लुक को बेहद क्लासी और ग्लैमरस तरीके से एक-दूसरे के साथ कॉम्प्लिमेंट किया। जिसके लिए तबिंदा Dina Melwani के स्टनिंग एम्बेलिश्ड गाउन में नजर आईं, तो सतीश ने क्लासिक ब्लैक टक्सीडो में शार्प और रॉयल अंदाज दिखाया। दोनों के आउटफिट का कलर को-ऑर्डिनेशन इतना सहीहै कि उनका अंदाज बेहद स्टाइलिश और इवेंट के लिए परफेक्ट लगा। सतीश का मिनिमल लेकिन पॉलिश्ड स्टाइल उनकी बीवी के ग्लैमरस रूप को बैलेंस कर गया।
एम्बेलिश्ड गाउन में तबंदा लगीं क्लासी – तबिंदा ने ब्लैक और सिल्वर एम्बेलिश्ड गाउन पहनकर पूरा शो-स्टॉपर मोमेंट क्रिएट कर दिया है। जिसे स्ट्रैपलेस और बॉडी हगिंग सिल्हूट के साथ डिजाइन किया, जो स्कर्ट पोर्शन में हल्का फ्लोई डिटेल वाला है। इस पर हैवी सेक्विन और क्रिस्टल एम्बेलिशमेंट्स जोड़े गए, जो पूरे लुक में लग्जरी टच ऐड कर रहे हैं। जिससे उनका स्टाइल अलग ही हाइलाइट हो रहा है।
ग्लैमरस लगा अंदाज – तंबिदा के गाउन के अपर पोर्शन को सिल्वर रखा और कॉर्सेट स्टाइल फिट दी। इसे सिल्वर एम्बेलिशमेंट से हैवी टच दिया है, जो वेस्ट पर आकर लाइट हो गया और कुछ- कुछ दूरी पर क्रिस्टल साफ नजर आ रहे हैं। वहीं, ब्लैक साटन फिनिश स्कर्ट पर बारिश की बूंदों की तरह गिरते क्रिस्टल कमाल के लगे, जिससे लुक क्लासी और बैलेंस्ड बन गया और इसका हल्का लूज फिट वॉक में भी ईज दे रहा है। जिसे तबिंदा ने बड़े- ही ग्रेस के साथ कैरी किया और उनका चमचमाते गाउन में लुक ग्लैमरस लगा।
जूलरी से ऐड की शाइन – अपने लुक को तबिंदा ने Hassanzadeh जूलरी के स्टेटमेंट डायमंड इयररिंग्स के साथ पेयर किया, जो गाउन की शाइन को कॉम्प्लिमेंट कर गए। वहीं, शीयर एम्बेलिश्ड ग्लव्स लुक में ड्रामा ले आए, जो पूरे अटायर सबसे यूनिक एलिमेंट है। जिस पर सेम गाउन की तरह ही निचले हिस्से को ब्लैक रखा और बॉर्डर को हैवी सिल्वर वर्क से सजाया। तभी तो ये उनके लुक के साथ परफेक्ट लगे।
ग्लॉसी मेकअप से लुक किया पूरा – तबिंदा ने लुक को फाइनल टच सॉफ्ट ग्लैम मेकअप के साथ दिया। डिफाइंड आइज, न्यूड लिप्स और फ्लॉलेस बेस ने उनके फीचर्स को एन्हांस किया। वहीं, साइड पार्टेड सॉफ्ट वैवी हेयरस्टाइल ने उनके पूरे लुक को ओल्ड हॉलीवुड ग्लैमर वाली फील दे दी। तभी तो हसीना का स्टाइल किसी मॉडल या हीरोइन से कम नहीं लगा।
पार्टी के लिए परफेक्ट रहेगा ऐसा लुक – अगर आपको तबिंदा का लुक पसंद आ रहा है, तो आप भी खुद को इस तरह स्टाइल कर सकती हैं। इसके लिए सेक्विन एम्बेलिश्ड गाउन पिक करें, जिस पर ड्यूल शेड हो। अपर पोर्शन हैवी है, तो लोअर को थोड़ा लाइटवेट रखें, ताकि बैलेंस बना रहे। वहीं, जूलरी को ओवर न करें और ड्रामा ऐड करने के लिए आप भी ग्लव्स पहन लें। ध्यान रहें कि सिल्हूट स्ट्रक्चर्ड हो, ताकि यह अच्छा लुक क्रिएट करें। कलर कॉम्बिनेशन आप अपने हिसाब से चूज करें, पर सॉफ्ट शेड्स को अवॉइड करें।