
लंदन। गायिका व अभिनेत्री रीटा ओरा की अगली फिल्म ब्रिटेन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। ओरा ने ‘दसन डॉट को डॉट यूके’ को बताया, ‘‘मैं ज्यादा कुछ नहीं बता सकती लेकिन यह वास्तव में रोमांचक है क्योंकि यह यहां की पृष्ठभूमि पर आधारित है और सभी कलाकार ब्रिटिश हैं।’’ साल 2016 में ओरा के फिल्म ‘द फ्लैश’ में भूमिका पाने की दौड़ में शामिल होने के कयास लगाए गए थे।
ओरा के बारे में कहा गया था कि वह फिल्म में रिपोर्टर आयरिस वेस्ट का किरदार निभा रही हैं, जिसमें अभिनेता एजरा मिलर सुपर-फास्ट सुपरहीरो बैरी एलन के किरदार में हैं। लेकिन, बाद में रिपोर्टर का किरदार किएर्से स्लेमन्स को मिला। यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website