
लंदन। लोगों को लगता है कि एक बार सच्चा जीवनसाथी मिल जाए, तो अपने प्यार का इजहार करना आसान होता है। मगर, कई लोग इस पल को इतना खास बना देते हैं कि वह जीवन भर याद रह जाता है। कई बार होता है कि आप अपने होने वाले जीवनसाथी के लिए जो इंगेजमेंट रिंग ले रहे हैं, वह शायद उसे पसंद ही नहीं आए।
लिहाजा, इस तरह के कई सवालों को ध्यान में रखते हुए एक लड़के ने एक से बढ़कर एक खूबसूरत छह अंगूठियों के साथ गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। ताकि उसे यदि एक अंगूठी पसंद नहीं आए, तो वह दूसरी, तीसरी, चौथी, पांचवीं या छठवीं अंगूठी में से कोई भी अपने लिए चुन सके।
डेनिस रोमांटिक मैसेज लिखे एक बड़े से बैनर के सामने घुटनों के बल बैठ गया। उसकी पार्टनर अटारा डल्लास छह अलग-अलग आकार और शेप की अंगूठी देखकर चौंक गई। अटारा को डेनिस का यह तरीका खूब अच्छा लगा और उसने अपनी पसंद की अंगूठी उठाकर डेनिस को अपना पार्टनर चुन लिया।
डेनिस ने इसके बाद कुछ तस्वीरों को इंस्टाग्राम में शेयर करते हुए लिखा- मैंने उसके साथ अपनी जिंदगी जीत ली। वहीं, अटारा ने भी इसे बड़ा पल बताया। कई लोगों ने डेनिस की इन तस्वीरों को देखा और उसकी तारीफ करते हुए कमेंट लिखे।
वहीं, कुछ लोगों ने लिखा कि डेनिस ने दूसरे प्रेमियों के लिए पैमाने को काफी ऊंचा उठा दिया है। वहीं कुछ अन्य लोगों ने मजाक में लिखा कि डेनिस ने सिर्फ छह अंगूठियां ही खरीदी थीं, जबकि वह जानता था कि बाकी पांच उसे वापस मिल जाएंगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website