Wednesday , April 22 2026 3:23 AM
Home / News / बंदे ने सांड के सींग को लगाया हाथ, फिर गुस्साए सांड ने उसके मुंह पर किया खतरनाक वार

बंदे ने सांड के सींग को लगाया हाथ, फिर गुस्साए सांड ने उसके मुंह पर किया खतरनाक वार


गुस्सा किसी को भी आए बुरा ही होता है। इसलिए बुजुर्ग लोग कहते हैं कि इंसान को गुस्से में ठंडे दिमाग से कम लेना चाहिए। लेकिन ऐसा जानवरों के साथ नहीं है। हर जानवर का गुस्सा बुरा ही होता है। गुस्से में जानवर कई बार खतरनाक अटैक कर देते हैं। लेकिन जब बात सांड की करें तो उसका गुस्सा हमने अपनी लाइफ में कभी ना कभी, कहीं ना कहीं देखा ही होता है। इन दिनों एक मामला सामने आया है जिसमें सांड को गुस्सा आ जाता है। और वो तुरंत ही पास खड़े एक शख्स पर अटैक कर देता है। वो इतना खतरनाक अटैक करता है कि आप सोच भी नहीं सकते।
Ricky Gervais, जोकि ब्रिटेन के एक मशहूर कॉमेडियन हैं, उन्होंने इसका वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स भीड़ वाली जगह पर खड़ा हुआ है। उसके पास एक सांड खड़ा है। वो सांड के सींग पर हाथ लगाता है। सांड उसकी सींग से बंदे पर इतना तेज वार करता है कि क्या ही कहें। वो सीधे बंदे के चेहरे पर अपने सींग से वार कर देता है और शख्स हवा में उड़ता हुआ नीचे गिर जाता है।