
बैंकाकः पति पत्नी के बीच लड़ाई झगड़े और मारपीट के मामले तो अक्सर सामने आते रहते हैं लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जो बिल्कुल ही अजीबोगरीब है। एक महिला ने अपने पति का किसी और महिला के साथ अफेयर का पता लगते ही ऐसी सजा दी जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते।
मामला थाइलैंड का है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करुणा सनुसन (24) ने पुलिस को खुद बताया कि जब उसे अपने पति के बारे में यह पता चला कि वह दूसरी किसी महिला के साथ अवैध संबंध में है तो उसे बहुत गुस्सा आया। उसने ठान ली कि वह अपने पति को इसकी सजा देगी।
उसने पुलिस को बताया कि पहले तो उसने अपने पति सिरीपन (40) के सोने का इंतजार किया। फिर उसे उत्तेजित कर के 12 इंच बड़े चाकू से उसका निजी अंग काट दिया। सिर्फ इतना ही नहीं पत्नी ने गुस्से में आकर उस अंग को खिड़की से बाहर भी फेंक दिया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website