Saturday , April 25 2026 4:07 PM
Home / News / लड़की को माइक्रोवेव में अंडा उबलाना पड़ा भारी, चली गई आंखों की रोशनी

लड़की को माइक्रोवेव में अंडा उबलाना पड़ा भारी, चली गई आंखों की रोशनी


लंदनः माइक्रोवेव में खाना गर्म करना बहुत आम बात है। समय की कमी के कारण आजकल लोग हर चीज माइक्रोवेव ओवन में गर्म करना पसंद करते हैं। लेकिन इंग्लैंड में एक टीनेज गर्ल के साथ दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें उसकी एक आंख की रोशनी चली गई। खबरों के मुताबिक, इस लड़की को नाश्ता बनाने के दौरान माइक्रोवेव में अंडे उबालने के लिए रखे। लड़की ने जैसे ही माइक्रोवेव में उबले अंडे बाहर निकाले, वो फट गए।
हादसे के बाद उसे दोनों आंखों से दिखना बंद हो गया। हालांकि कुछ दिन बाद दाईं आंख की रोशनी तो वापस आ गई, लेकिन बाईं आंख से अब नहीं दिखाई देता है। कहानी इंग्लैंड के न्यूकैसल शहर में रहने वाली कर्टनी वुड (19) नाम की लड़की की है। जो माइक्रोवेव में अंडा उबालने के दौरान घायल हो गई। हादसा क्रिसमस के अगले दिन हुआ। लड़की ने सुबह के नाश्ते के लिए उबला अंडा खाने का सोचा। इसके लिए उसने जग में पानी भरकर उसमें एक अंडा डालते हुए उसे माइक्रोवेव में रख दिया।
उसके मुताबिक ये काम वो पहले भी कई बार कर चुकी थी। गौरतलब है कि पिछले साल भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक लड़का माइक्रोवेव ओवन में उबला हुआ अंडा गर्म करता है। उसके बाद निकालकर वह जैसे ही इसे तोड़ता है तो अंडा फट कर बिखर जाता है। इस हादसे पहले ही ब्रिटिश मेडिकल जर्नल ने माइक्रोवेव कंपनियों को उबले अंडे को गर्म न करने की चेतावनी लिखने की बात भी एक लेटर में कही थी। इस लेटर में यह भी लिखा गया था कि माइक्रोवेव ओवन में गर्म किया हुआ उबला अंडा फटने से आंखों की रोशनी चजा सकती है।
माइक्रोवेव में अंडे उबालना चाहिए माइक्रोवेव ओवन में उबले अंडे को गर्म करने पर उसके अंदर का तापमान बढ़ता है। इसकी वजह से कई बार अंडे का कुछ हिस्सा भाप बन जाता है। जबकि माइक्रोवेव की तरंगें एग शेल को इतना गर्म नहीं करती हैं। इसलिए गर्म करने पर एग शैल क्रेक नहीं होता है। लेकिन जैसे ही अंडे को तोड़ते हैं तो वह फट जाता है। कई बार देर तक उबले अंडे को माइक्रोवेव में गर्म करने पर वह ओवन के अंदर ही टूट कर बिखर जाता है। इससे ओवन गंदा होता है।