
पाकिस्तान में एक बच्ची के साथ बलात्कार और उसके बाद उसकी बेरहमी से गला घोंटकर हत्या के मामले ने पूरे पाकिस्तानी में गुस्सा भर दिया है। ऐसे में पाकिस्तानी एक्ट्रैस सबा कमर का एक हालिया इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पाकिस्तानी होने पर दुनिया भर में उसके साथ होने वाले बर्ताव पर वह आंसुओं से रोती हुई नजर आ रही हैं।
7 साल की बच्ची जैनब के साथ हुई इस घटना पर न्याय की बात करते हुए इस वीडियो में सबा, पाकिस्तानी होने की वजह से अपने साथ एयरपोर्ट पर होने वाली बर्ताव के बारे में बता रही हैं। इस वीडियो को इंटरनेट पर हजारों लोग देख चुके हैं और यह खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो सबा आलम नाम की एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया था।
उन्होंने लिखा कि केवल सबा नहीं सभी पाकिस्तानियों को ये शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है जब उन्हें आतंकी देश समझा जाता है. जब हमारे बच्चों को मक्खियों की तरह मार दिया जाता है और हमें उसके लिए इंसाफ भी नहीं मिलता। जब हाफिज सईद जैसे आतंकी खुले घूमते हैं और हम बेबस होकर देखते रहते हैं।
बता दें कि सबा की भारत में भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं। भारत में शुरू हुए ‘जिंदगी’ टीवी चैनल के जरिए सबा ने खूब तारीफ पाई थी। इसके अलावा वह साल 2017 में इरफान खान के साथ फिल्म हिंदी मीडियम में नजर आई थीं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website