Tuesday , August 18 2026 10:21 PM
Home / News / अमेरिका में ब्रिटेन के शीर्ष राजदूत ने कहा- ट्रंप‘‘अयोग्य” होगा ‘‘अपमानजनक अंत”

अमेरिका में ब्रिटेन के शीर्ष राजदूत ने कहा- ट्रंप‘‘अयोग्य” होगा ‘‘अपमानजनक अंत”


अमेरिका में ब्रिटेन के राजदूत किम डोराक ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रशासन को ‘‘अयोग्य” और ‘‘बेकार” बताया है। लीक हुए राजनयिक ज्ञापनों में यह दावा किया गया, जिसे रविवार को समाचार पत्र ‘मेल’ ने प्रकाशित किया। खबर के अनुसार राजदूत किम डोराक ने कहा कि ट्रंप का राष्ट्रपति कार्यकाल ‘‘नष्ट हो सकता है” और उसका ‘‘अपमानजनक अंत” हो सकता है।
डोराक ने कथित तौर पर कहा, ‘‘ हमें नहीं लगता कि उनका प्रशासन अधिक सामान्य, कम दुष्क्रिय, कम अप्रत्याशित, गुटबाजी से कम ग्रस्त, कूटनीतिक रूप से कम अनाड़ी या कम अयोग्य हो पाएगा।”डोराक ब्रिटेन के सबसे अनुभवी राजदूतों में से एक हैं, जिन्हें ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव जीतने से कुछ समय पहले ही जनवरी 2016 में वॉशिंगटन में तैनात किया गया था।