Wednesday , June 17 2026 5:06 PM
Home / Off- Beat / दुनिया का पहला डॉक्टर जिसन किया टैडी का ऑपरेशन, वजह है बेहद Emotional

दुनिया का पहला डॉक्टर जिसन किया टैडी का ऑपरेशन, वजह है बेहद Emotional


कनाडा में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें काफी वायरल हो रही है। दरअसल वहां के एक डॉक्‍टर ने टैडी बियर का ऑपेरशन किया है। आप सोच रहे होंगे कि टैडी बियर का भी कभी ऑपरेशन हो सकता है, लेकिन इसके पीछे का सच कुछ और है। ऑपरेशन करने वाले डॉक्‍टर का नाम है- डेनियल नीली, जो ऐसे वैसे नहीं एकदम पेशेवर सर्जन हैं और इस कहानी के पीछे का हीरो है 8 साल का जैक्‍सन मैकी जिसकी न।
जैक्‍सन को सर्जरी के लिए मनाना डॉक्‍टर डेनियल के लिए बेहद कठिन रहा। जब डॉक्‍टर जैक्‍सन की सर्जरी करने लगे तो उसने बड़ी मासूमियत से कहा- क्‍या आप पहले मेरे टैडी बियर इलाज कर सकते हो? वो भी बीमार है। इस पर डॉक्‍टर डेनियल इनकार नहीं कर सके और जैक्‍सन के टैडी बियर को ऑपरेशन कर ठीक कर दिया।डॉक्‍टर डेनियल ने खुद सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए टैडी बियर के ऑपरेशन की फोटो भी शेयर कर है, जो कि वायरल हो रही है।
डॉक्‍टर डेनियल के इस ट्वीट पर हजारों लाइक्‍स और रीट्वीट आ चुके हैं। डॉक्‍टर ने यह भी बताया कि सर्जरी के बाद जैक्‍सन और टैडी बियर दोनों तेजी से रिकवर कर रहे हैं। दोनों एकदम ठीक हैं। डॉक्‍टर डेनियल कनाडा के आईडब्‍ल्‍यूके हेल्‍थ सेंटर में कार्यरत हैं।