Saturday , October 31 2026 10:54 PM
Home / Entertainment / डकोटा जॉनसन व क्रिस मार्टिन के साथ पहली बार हु्आ ऐसा

डकोटा जॉनसन व क्रिस मार्टिन के साथ पहली बार हु्आ ऐसा


लॉस एंजेलिस। अमेरिकी अभिनेत्री डकोटा जॉनसन और रॉक बैंड कोल्डप्ले के गायक-गीतकार क्रिस मार्टिन पिछले महीने अपने संबंधों को स्वीकार करने के बाद पहली बार साथ में कैमरों में कैद हुए हैं।

‘डेलीमेल डॉट कॉम’ द्वारा प्राप्त एक्सलूसिव तस्वीरों में डकोटा मालिबु में मार्टिन के साथ मौज-मस्ती करती नजर आ रही हैं।

दोनों जीप से सोहो रेस्तरां पहुंचे। अपनी पहचान छिपाने के लिए डकोटा ने चेहरा ढक रखा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डिनर के लिए यह जोड़ा वहां दो घंटे से भी कम समय तक रुका। बाद में डकोटा, मार्टिन के घर चली गईं।
दोनों के रोमांस की खबरें सबसे पहले अक्टूबर 2017 में आईं, जब वे यहां डिनर करते देखे गए और नवंबर में जब कोल्डप्ले एक संगीत कार्यक्रम में प्रस्तुति दे रहे थे, तो डकोटा तस्वीरों में बैंड के सदस्यों के साथ बैठी हुई नजर आईं।