Monday , August 3 2026 8:30 PM
Home / Off- Beat / ये है दुनिया का पॉपुलर स्पर्म डोनर, हर महीने आती है 100 लोगों की डिमांड

ये है दुनिया का पॉपुलर स्पर्म डोनर, हर महीने आती है 100 लोगों की डिमांड


अमेरिका के केल गॉर्डी (27) को दुनिया का सबसे पॉपुलर स्पर्म डोनर माना जा रहा है। दिलचस्प बात ये है कि वो हर महीने में पांच महिलाओं को प्रेग्नेंट कर देता है इस हैंडसम स्पर्म डोनर ने अपनी लाइफ के बारे में कई राज खोले। उसने बताया कि कैसे वो 23 साल की उम्र में स्पर्म डोनर बन गया। उसके पास हर दिन स्पर्म डोनेट की दर्जनों रिक्वेस्ट आती हैं। उसे पहली बार स्पर्म डोनेट करने का आइडिया 20 साल की उम्र में आया था क्योंकि वो अपने रिलेशनशिप से बोर हो चुका था।
स्पर्म डोनर ने अपनी दिलचस्प कहानी सुनाते हुए बताया कि लॉस एंजिलिस में बीते चार साल से अब तक वह 18 बच्चों को बाप बन चुका है। लेकिन ये बच्चे उसकी जिम्मेदारी नहीं हैं। वो अमेरिका और दुनियाभर में ऐसे सिंगल महिलाओं और कपल की मदद करता है, जिन्हें कन्सीव करने में दिक्कत आ रही है। तकरीबन चार साल पहले गॉर्डी ने स्पर्म डोनेशन को लेकर फेसबुक पर एक पेज बनाकर विज्ञापन पब्लिश किया था। कुछ ही समय में उसका पेज पॉपलुर हो गया और उसके स्पर्म की मांग मार्केट में बढ़ने लगी। गॉर्डी का कहना है कि वो एक पढ़ी-लिखी फैमिली से है। उसके पिता लॉयर हैं और मां प्रोग्रामर हैं इसलिए उसमें लॉयर और इंजीनियर दोनों के जीन्स हैं। इसके अलावा उसके लुक्स शार्प हैं। इसलिए उससे पैदा होने वाले बच्चे भी होशियार और खूबसूरत होते हैं।
गॉर्डी के मुताबिक, उसके पास हर महीने 100 से ज्यादा लोगों की डिमांड आती हैं। लेकिन वो दो से पांच की ही डिमांड पूरी करता है और वो ये काम बिल्कुल फ्री में करता है। वर्तमान में उसके क्लाइंट में 18 साल से लेकर 42 साल तक की महिलाएं हैं। उसका पहला क्लाइंट कपल था। उन्हें चार साल का और 14 महीने का बच्चा है। ये दोनों बच्चे गॉर्डी के ही हैं। उसने बताया कि वो सिंगल महिलाओं को अपना स्पर्म देता है। वो घर में सिरिंज के माध्यम से इंजेक्ट करती हैं। कई बार ये महिलाएं उससे सेक्स का फेवर भी मांगती है। जो वो पूरी करता है। गॉर्डी का कहना है कि अगर उसे कोई ब्रिटेन बुलाता है तो वहां भी अपनी सर्विस देने को तैयार हैं। बशर्तें वो उसके प्लेन टिकट का खर्चा उठाए। इसके अलावा वो नॉर्थ कोरिया से लेकर जंग के किसी भी मैदान में अपनी सर्विस देने काे तैयार है।