Friday , September 11 2026 10:52 AM
Home / Entertainment / स्नेपचैट के CEO इवन स्पिगल से इस मॉडल ने रचाई शादी

स्नेपचैट के CEO इवन स्पिगल से इस मॉडल ने रचाई शादी


लंदन: ऑस्ट्रेलियाई मॉडल मिरांडा केर ने दूसरी शादी कर ली है। ये शादी उन्होंने स्नेपचैट के फाउंडर इवन स्पिगल से की है। ये शादी साउथ कैलीफोर्निया में एक निजी समारोह में हुई। इसमें केवल दोनों के फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त मौजूद थे। इवन की ये पहली शादी जबकि मिरांडा की दूसरी है। इससे पहले मिरांडा ने 2010 में ऑरलैंडो ब्लूम से शादी की थीं। दोनों का 6 साल बेटा फ्लिन है।

बता दें कि मिरांडा और इवन की लव स्टोरी 2014 में शुरू हुई थी। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। 2016 में दोनों ने सगाई की थी, जिसका खुलासा उन्होंने स्नेपचैट के जरिए किया था। सगाई के बाद दोनों ने मिलकर लॉस एंजिलिस में तकरीबन 77.5 करोड़ रुपए का घर खरीदी था, जो करीब 7100 वर्ग फीट में फैला है। शादी के बाद दोनों यहीं रहेंगे।