Friday , April 17 2026 10:04 PM
Home / Sports / ये पटका, वो मारा… लियोनेल मेसी के साथियों ने की WWE वाली लड़ाई, मैदान पर खूब पटकी-पटका, वीडियो वायरल

ये पटका, वो मारा… लियोनेल मेसी के साथियों ने की WWE वाली लड़ाई, मैदान पर खूब पटकी-पटका, वीडियो वायरल


शनिवार रात लीग्स कप के फाइनल में बड़ा उलटफेर हुआ, सिएटल साउंडर्स ने इंटर मियामी को 3-0 से हराया। जिसके बाद लियोनेल मेसी की टीम को हार मिली और मैच के बाद लुइस सुआरेज का गुस्सा फूट पड़ा।
शनिवार रात को हुए लीग्स कप के फाइनल में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। जहां लियोनेल मेसी की अगुवाई वाली इंटर मियामी को सिएटल साउंडर्स ने 3-0 से करारी शिकस्त दी और ट्रॉफी से उन्हें दूर कर दिया। मैच से पहले इंटर मियामी को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन सिएटल साउंडर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्हें पूरी तरह से पछाड़ दिया। इस मुकाबले के बाद एक बड़ा घटना भी हुई, जहां दोनों टीमों के खिलाफ आपस में ही भिड़ गए और फुटबॉल के मैदान को WWE रिंग में बदल दिया।
मैच के बाद लुइस सुआरेज और इंटर मियामी के खिलाड़ियों के बीच मार पीट – मैच के बाद हुई घटना ने सबको चौंका दिया। हार से गुस्साए लुइस सुआरेज ने 20 साल के खिलाड़ी ओबेद वर्गास के साथ हाथापाई शुरू कर दी। सिएटल के खिलाड़ी जब अपनी जीत का जश्न मना रहे थे, तब सुआरेज ने वर्गास को पकड़कर उनका गला दबा दिया। इस घटना के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच लड़ाई शुरू हो गई और कुछ खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को मुक्के भी मारे।