
तंत्र शास्त्र के अनुसार बताए गए उपाय का प्रयोग करने वाला व्यक्ति मां लक्ष्मी को जल्द ही प्रसन्न कर सकता है। कर्म-पुरुषार्थ के साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा हो जाए तो भक्त धन से मालामाल हो जाता है। अगर भक्त इन उपायों को अक्षय तृतीया पर या शुक्रवार के दिन करे तो जल्द ही फल प्राप्त हो जाता है। शास्त्रानुसार अक्षय तृतीया को अनंत-अक्षय-अक्षुण्ण फलदायक माना गया है। इस दिन महालक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए भी विशेष अनुष्ठान होता है, जिससे अक्षय पुण्य मिलता है। सुबह उठकर नित्यकर्म से निवृत होने के बाद शांत चित्त होकर विधि-विधान से लक्ष्मीनारायण की पूजा सफेद और पीले फूलों से करने पर हर मनोकामना पूर्ण होती है।
शाम को गाय के घी का दीपक घर के ईशान कोण में जलाएं और दीपक में रूई की जगह पर लाल रंग के धागे का उपयोग करें और दीपक में थोड़ा केसर भी डालें।
एक पीला कपड़ा लेकर उसमें पांच लक्ष्मी (पीली) कौड़ी और थोड़ा-सा केसर, चांदी के सिक्के डालें और ये सब बांध कर धन के स्थान पर रख दें।
3 कुंवारी कन्याओं को घर बुलाकर उन्हें खीर खिलाएं तथा उन्हें वस्त्र और दक्षिणा दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन प्राप्ति होती है।
अगर कोई भक्त गरीबों को दान करता है तो उसे धन के रूप में आशीर्वाद मिलता है। गरीबों में सफेद रंग की वस्तु या खाद्य पदार्थ दान करें तो बहुत शुभ रहता है।
भगवान विष्णु का दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर अभिषेक करें। अगर यह अभिषेक मन से किया जाए तो मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं और आपको धन से मालामाल कर देती हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website