
कथित चीनी जासूस से अफेयर के चलते Nvidia के CEO जेनसेन हुआंग के इस्तीफा देने के बाद ट्रंप प्रशासन में एक-दूसरे पर दोषारोपण शुरू हो गया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड ब्लैकलिस्ट न करने के लिए वाणिज्य विभाग पर आरोप लगाया है। मेगास्पीड पर प्रतिबंधित Nvidia चिप्स चीनी कंपनियों तक पहुंचाने का आरोप है। मेगास्पीड के विवाद की आंच Nvidia के सीईओ जेनसेन हुआंग तक भी पहुंची, जब उन्होंने स्वीकार किया कि उनका इस कंपनी से जुड़ी महिला एलिस हुआंग से अफेयर था।
जेनसेन ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके एक दिन बाद शुक्रवार को अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेंसेट ने आरोप लगाया कि कॉमर्स डिपार्ट ने मेगास्पीड को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए संभावित खतरा घोषित करने में देरी की। CNBC में बातचीत में बेसेंट ने कहा कि अमरेकी सरकार के कई विभागों ने महीनों पहले ही मेगास्पीड को ट्रेड ब्लैकलिस्ट में शामिल करने का समर्थन किया था। लेकिन इस फैसले पर कभी अमल नहीं किया गया।
बेसेंट ने वाणिज्य मंत्रालय पर लगाया आरोप – बेसेंट ने कहा कि ट्रेजरी विभाग, पेंटागन, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय और विदेश विभाग ने इस कदम का समर्थन किया था। उन्होंने इसका ठीकरा वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक पर इसका ठीकरा फोड़ने की कोशिश की। उन्होंने कहा, अंतिम फैसला लेने का अधिकार वाणिज्य विभाग के पास है। आपको उनसे ही आंतरिक प्रक्रियाओं के बारे में पूछना होगा।
लुटनिक को हटाए जाने पर चर्चा – अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हुआंग के इस्तीफे के बाद ट्रंप प्रशासन में वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक को पद से हटाए जाने की संभावना पर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, लुटनिक को अभी भी वॉइट हाउस का समर्थन है। गुरुवार को वॉइट हाउस ने एक बयान में कहा कि ट्रंप को वाणिज्य सचिव पर पूरा भरोसा है और उन्हें भरोसा है कि वे आधुनिक इतिहास के सबसे प्रभावशाली वाणिज्य सचिव के रूप में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा सकते हैं।
मैं हताश हूं क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप ने बिल्कुल साफ कर दिया था कि चीन को एक निश्चित तकनीकी स्तर से ऊपर की कोई भी एनवीडिया चिप नहीं मिलनी चाहिए। स्कॉट बेसेंट, अमेरिकी वित्त मंत्री
बेसेंट ने वाणिज्य विभाग को निशाने पर लेते हुए यहां तक कह दिया कि मेगास्पीड पर प्रतिबंध न लगाने से ट्रंप के निर्देशों का उल्लंघन हुआ है। उन्होंने कहा, इस तरह की कोई भी लीक बहुत निशानाजनक है, क्योंकि इससे AI की दौड़ में हमारी बेहतरीन कंपनियों को नुकसान होता है और चीन को फायदा मिलता है।”
Home / Uncategorized / चीनी जासूस से Nvidia चीफ के अफेयर पर ट्रंप प्रशासन में घमासान, वाणिज्य मंत्री की हो सकती है छुट्टी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website