Thursday , June 18 2026 6:59 PM
Home / News / अमेरिकी हमले में भारतीय नाविकों की मौत पर ट्रंप ने तोड़ी चुप्पी, जानें मोदी के सामने क्या कहा?

अमेरिकी हमले में भारतीय नाविकों की मौत पर ट्रंप ने तोड़ी चुप्पी, जानें मोदी के सामने क्या कहा?


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के दौरान ओमान के पास अमेरिकी नौसेना के हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उनकी यह प्रतिक्रिया तब आई है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे को उनके सामने उठाया है। भारतीय नाविकों की मौत के मामले को लेकर भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव है। भारत ने इस मामले में नई दिल्ली में वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक को तलब कर विरोध जताया था। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात कर नाराजगी प्रकट की थी, हालांकि, अमेरिकी विदेश विभाग के बयान ने मामले को और भड़का दिया था।
ट्रंप ने भारतीय नाविकों की मौत पर क्या कहा? – जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में भारतीय नाविकों की मौत पर ट्रंप ने कहा, “मैंने इसके बारे में सुना है, यह एक कठिन पेशा है और हम इस पर मिलकर काम करते हैं। ऐसा हमेशा से होता रहा है लेकिन हम मिलकर काम करते हैं।”
पीएम मोदी ने भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा उठाया – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के दौरान समुद्री नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया और कहा कि ईरान तथा अमेरिका के बीच प्रस्तावित शांति समझौते में उनकी सुरक्षा के प्रावधान होने चाहिए। मोदी ने अपने मीडिया वक्तव्य में कहा, ‘हम हमेशा कहते रहे हैं कि समुद्री मार्गों पर आवाजाही की स्वतंत्रता होनी चाहिए। समुद्री व्यापार क्षेत्र में लाखों भारतीय नाविक काम करते हैं। मेरा मानना है कि उनकी सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। मुझे विश्वास है कि (ईरान के साथ) समझौते में नाविकों की सुरक्षा के प्रावधान होंगे।’
पीएम मोदी ने नाविकों की सुरक्षा की मांग की – पीएम मोदी ने अमेर‍िकी राष्ट्रपति से कहा क‍ि मैरीटाइम ट्रेड क‍ी दुन‍िया में भारत के लाखों नाविक व‍िश्‍व के अलग-अलग ह‍िस्‍सों में सेवाएं दे रहे हैं। व‍िश्‍व की प्रगति‍ में बहुत बड़ा योगदान दे रहे हैं। उनकी सुरक्षा भी उतनी ही महत्‍वपूर्ण है। पीएम में समुद्री जहाजों और उनमें सवार लोगों की सुरक्षा की बात करते हुए ट्रंप से कहा क‍ि हम सब जानते हैं क‍ि ईरान के साथ समझौते में आपने मध्‍य पूर्व में शांत‍ि के प्रयासों में बहुत ही महत्‍वपूर्ण कदम उठाया है। हम चाहते हैं क‍ि इसमें समुद्री जहाजों और उनमें सवार लोगों की सुरक्षा भी सुन‍िश्‍च‍ित होगी और उसको प्राथम‍िकता म‍िलेगी।