Wednesday , August 5 2026 4:30 AM
Home / News / ट्रंप मेरी दुल्हन नहीं, मैं उनका दूल्हा नहीं : पुतिन

ट्रंप मेरी दुल्हन नहीं, मैं उनका दूल्हा नहीं : पुतिन


मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना से परहेज करते हुए कहा कि ट्रंप ‘‘उनकी दुल्हन नहीं और वह उनके दूल्हा नहीं’’ हैं। एक प्रैस कॉफ्रैंस में पुतिन ने पत्रकारों के इस सवाल को भी खारिज कर दिया कि क्या वह ट्रंप के ‘‘अनुभवहीन’’ होने से निराश हैं।

यह पूछे जाने पर कि अगर ट्रंप पर महाभियोग चलाया जाता है तो रूस को कैसा महसूस होगा, इस पर पुतिन ने कहा कि अमरीका की घरेलू राजनीति पर चर्चा करना रूस के लिए ‘बेहद गलत’ होगा।