Tuesday , September 15 2026 12:05 PM
Home / Spirituality / तुलसी के इन उपायों को आजमाकर देखिए, मिलेगा खूब फायदा

तुलसी के इन उपायों को आजमाकर देखिए, मिलेगा खूब फायदा


तुलसी के ये उपाय हैं कमाल : तुलसी माता की पूजा से घर में सुख-शांत‍ि रहती है। यह तो हम सभी जानते ही हैं। लेक‍िन क्‍या आप जानते हैं क‍ि तुलसी के कुछ ऐसे भी उपाय हैं जो आपको खूब फायदा द‍िला सकते हैं। आपकी मनचाही मुराद पूरी कर सकते हैं, व्‍यापार में हो रहे घाटे से न‍िजात द‍िला सकते हैं। साथ ही मनचाहा व‍िवाह भी करवा सकते हैं। तो आइए जानते हैं तुलसी के इन उपायों को….
यह उपाय पूरी कर सकता है मनचाही मुराद : ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार, मनचाही मुराद पूरी करने के ल‍िए तीन या चार पत्तियां ले लें। इसके बाद एक पीतल का कलश लें और उसमें जल भर दें। अब उस पात्र में तुलसी के पत्‍ते डालें और 24 घंटे के ल‍िए रख दें। समय पूरा होने पर पात्र का जल सबसे पहले घर के मुख्‍य द्वार पर छ‍िड़क दें। इसके बाद बार घर के हर कोने में यह जल छ‍िड़क दें। मान्‍यता है क‍ि यह उपाय जातकों की मनचाही मुराद पूरी कर देता है। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि यह उपाय आपको त‍ब करना है जब कोई भी आपको न देखें अन्‍यथा यह प्रभावहीन हो जाता है।
मनचाहे व‍िवाह के ल‍िए करें ये उपाय : अगर क‍िसी कन्‍या के व‍िवाह में देरी हो रही हो या फ‍िर कन्‍या को मनचाहे व‍िवाह की कामना हो तो उन्‍हें तुलसी का उपाय करना चाह‍िए। इसके ल‍िए कन्‍या को तुलसी में न‍ियम‍ित रूप से जल चढ़ाना चाह‍िए। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से शीघ्र और मनचाहे व‍िवाह के योग बनते हैं।
तुलसी चुटक‍ियों में ऐसे दूर करती है वास्‍तुदोष : अगर घर में वास्‍तुदोष हो तो जातकों को तुलसी का उपाय करना चाह‍िए। इसके ल‍िए घर के अग्निकोण यानी क‍ि दक्षिण-पूर्व द‍िशा में तुलसी का पौधा लगा दें। इसके बाद न‍ियम‍ित रूप से घी का दीपक जलाएं। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से घर का वास्‍तुदोष दूर हो जाता है।
व्‍यापार में हो घाटा तो करें यह उपाय : ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार, अगर व्‍यापार में घाटा हो रहा हो तो इसके ल‍िए घर में तुलसी का पौधा जरूर लगा लें। इसके बाद प्रत्‍येक शुक्रवार को न‍ियम‍ित रूप से भोर में उठकर न‍ित्‍य कर्मों से न‍िवृत्‍त होकर तुलसी में कच्‍चा दूध चढ़ाएं। इसके बाद म‍िठाई का भोग लगाएं और उसे क‍िसी सुहाग‍िन स्‍त्री को दान कर दें। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से व्‍यापार में हो रहा घाटा धीरे-धीरे दूर होने लगता है।
नोट : यह उपाय ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार बताए गये हैं। ध्‍यान रखें क‍ि इनका प्रयोग कभी भी क‍िसी को नुकसान पहुंचाने या क‍िसी का अह‍ित करने के उद्देश्‍य से नहीं क‍िया जाना चाह‍िए। कभी भी कोई भी उपाय करने से पहले क‍िसी ज्‍योत‍िष व‍िशेषज्ञ को अपनी कुंडली द‍िखवा लें इसके बाद उसी आधार पर उपाय करें।