Saturday , October 31 2026 10:29 AM
Home / Food / इस बार ट्राई करें Spaghetti Cake

इस बार ट्राई करें Spaghetti Cake


आपने पास्ता को कई बार खाया होगा लेकिन पास्ते का केक ट्राई किया है। अगर नहीं तो एक बार जरूर करें। आज हम आपको स्पेगेटी केक बनाने की रेसिपी बताएंगे। यह खाने में काफी टेस्टी होता है। बच्चे इसे बहुत चाह से खाएंगे।

सामग्री
– 1.5 लीटर पानी
– 1 टीस्पून तेल
– 1/2 टीस्पून नमक
– 300 ग्राम स्पेगेटी पास्ता
– 4 अंडे
– 150 ग्राम टमाटर
– 130 ग्राम पालक
– 150 ग्राम पनीर
– 400 ग्राम क्रीम
– 1 टीस्पून नमक
– 1 टीस्पून काली मिर्च
पनीर

विधि
1. एक पैन में पानी डालकर उबाल लें। फिर इसमें तेल, नमक और पास्ता डालकर उबाल लें।
2. एक बाउल में अंडे, टमाटर, पालक, पनीर, क्रीम, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इसमें उबला हुआ पास्ता डालें और दोबारा मिक्स करें।
3. अब इस मिक्सर को ग्रीस लगे पैन में डालें और ऊपर से पनीर छिड़कें।
4. ओवन में 350°F/180°C के तापमान इसे 30-35 मिनट के लिए बेक करें। जब तक यह ब्राउन न हो जाए तबतक इसे फ्राई करें।
5. स्पेगेटी केक तैयार है। इसे सर्व करें।