Wednesday , September 16 2026 9:26 AM
Home / News / तुर्की ने 900 से अधिक नौकरशाहों को किया बर्खास्त

तुर्की ने 900 से अधिक नौकरशाहों को किया बर्खास्त


इस्तांबुल: तुर्की सरकार ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर 900 से अधिक वरिष्ठ नौकरशाहों को बर्खास्त कर दिया और राष्ट्रपति तईब इरदुगान की आपातकालीन शक्तियों में इजाफा किया है। अब राष्ट्रीय खुफिया एजैंसी एम.आई.टी. पर उन्हें अधिक शक्तियां हासिल हो गई हैं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार हाल के ताजा आदेशों में विभिन्न मंत्रालयों, सार्वजनिक विभागों और सेना में कार्यरत 900 से अधिक शीर्ष अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है। पिछले वर्ष असफल तख्ता पलट के बाद से सरकार ने कड़ा रवैया अपनाते हुए डेढ़ लाख से अधिक सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। इनके अलावा 50 हजार से अधिक सैनिक, पुलिसकर्मी और शीर्ष अधिकारी जेलों में बंद हैं जिन पर मुकद्दमा चलाया जाएगा।