Wednesday , June 24 2026 5:49 PM
Home / Sports / दो गोल, कई रिकॉर्ड और फिर धमाकेदार बयान, क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आलोचकों को यूं किया शांत

दो गोल, कई रिकॉर्ड और फिर धमाकेदार बयान, क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आलोचकों को यूं किया शांत


फीफा विश्व कप 2026 में डीआर कांगो के खिलाफ पहले मैच में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्ड ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ मैच में दमदार वापसी की। टीम को 5-0 के बड़े अंतर से जीत मिली। रोनाल्डो ने इसमें अहम भूमिका निभते हुए दो गोल दोगा। मैच के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कैमरे की ओर देखते हुए जोर से कहा, ‘आई एम बैक, आई एम बैक।’ बाद में जब उनसे इस बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘ताकि लोग भूल न जाएं।’
रोनाल्डो ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड – 41 साल के रोनाल्डो इस मुकाबले से पहले काफी दबाव में थे। उनकी फॉर्म, बढ़ती उम्र और बड़े मुकाबलों में प्रभाव छोड़ने की क्षमता पर सवाल उठाए जा रहे थे। लेकिन इस मैच में उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब दिया। पुर्तगाल ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। छठे मिनट में जाओ कैंसेलो ने दाएं छोर से क्रॉस दिया, जिस पर रोनाल्डो ने बेहतरीन फिनिश करते हुए गेंद को गोलकीपर के पास से नेट में पहुंचा दिया। इस गोल के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया। वह 6 अलग-अलग फीफा विश्व कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
जीत के बाद रोनाल्डो ने क्या कहा? – रोनाल्डो ने अपना दूसरा गोल हाफ टाइम से पहले किया और पुर्तगाल को मजबूत बढ़त दिलाई। मैच के बाद रोनाल्डो ने स्वीकार किया कि पिछला सप्ताह उनके लिए आसान नहीं था। उन्होंने कहा, ‘यह काफी मुश्किल सप्ताह रहा। ऐसा लग रहा था जैसे मैं फुटबॉल से संन्यास ले चुका हूं। लेकिन मैंने हमेशा की तरह धैर्य रखा, क्योंकि मुझे मेहनत पर सबसे ज्यादा भरोसा है।’
उन्होंने टीम के भीतर किसी भी तरह के मतभेद की खबरों को भी खारिज कर दिया। रोनाल्डो ने कहा- मुझे पता था कि मेरे साथी खिलाड़ी मेरा साथ देंगे। समय मुश्किल था, यह मैं मानता हूं, लेकिन अब हम वापस आ गए हैं। मैं बहुत खुश हूं।
आलोचकों को सीधा जवाब देते हुए उन्होंने कहा- लोग कह रहे थे कि मुझे संन्यास ले लेना चाहिए, लेकिन मैं अभी यहां हूं। बाहर की बातें हमेशा होती रहती हैं, लेकिन हम उन्हें नियंत्रित नहीं कर सकते। हम आगे बढ़ते रहेंगे और हमारी टीम एकजुट है।