
पॉप म्यूजिक की दुनिया के दिग्गज सितारे स्पैनिश सिंगर एनरिक इग्लेसियस करीब 13 साल बाद भारत में एक बार फिर से परफॉर्म करने के लिए तैयार हैं। इंटरनैशनल पॉप सिंगर मुंबई में अपने फैन्स के बीच एक बार फिर से जल्द ही हाजिर होने जा रहे हैं। इसी बीच एनरिक का एक पुराना स्टेज शो का वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसे देखकर लोगों को उदित नारायण की याद आ गई है।
बताया जा रहा है कि पॉप सिंगर 13 साल बाद मुंबई के बीकेसी में MMRDA ग्राउंड्स में इसी साल 30 अक्टूबर को परफॉर्म करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन ईवीए लाइव और बीईडब्ल्यू लाइव के सहयोग से किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस कॉन्सर्ट में भारी भीड़ जमा होगी। पिछली बार सिंगर साल 2012 में भारत आए थे और उनका ये कॉन्सर्ट दिल्ली,पुणे और बेंगलुरु में प्लान किया गया था9 एनरिक का स्टेज शो वाला एक वीडियो हुआ वायरल 9 जहां एक तरफ सिंगर के भारत के कॉन्सर्ट को लेकर अभी से लोगों में उत्साह नजर आ रहा है, वहीं उनका एक पुराना वीडियो इस वक्त चर्चा में है। इस वीडियो में एनरिक स्टेज पर किसी महिला को चूमते दिख रहे हैं। कैमरों और दर्शकों के सामने सिंगर के इस मोमेंट को देखकर काफी लोग हैरान हैं। लोगों ने इस वीडियो पर काफी सारे कॉमेंट्स किए हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website