Sunday , June 21 2026 4:43 AM
Home / Off- Beat / अनोखी बारिशः आसमान से बरसे समुद्री जीव

अनोखी बारिशः आसमान से बरसे समुद्री जीव

बीजंगः चीन में एक अनोखी बारिश हुई जिसे देख कर लोगों को विश्‍वास ही नहीं हुआ। जी हां यहां इस बारिश में पानी की बजाय समुद्री जीव आसमान से गिरे। चीन के शहर किंगडाओ में यह घटना घटी। यहां आकाश से ऑक्‍टोपस, स्‍टार फिश, घोंघे नीचे गिरे। स्‍थानीय प्रशासन ने भी इसकी पुष्टि की है।
बताया जा रहा है कि तेज आंधी, तूफान के चलते बड़ी संख्‍या में समुद्री जीव कई स्‍थानों पर गिरे। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है आखिर ये जीव आसमान से कैसे गिरे। इसके पीछे तेज तूफान वजह बताया जा रहा है। जैसे ही यह चक्रवात समुद्र में आया, यह अपने साथ बड़ी मात्रा में समुद्री जीवों को भी खींचकर ले गया। तेज हवा के प्रवाह में कई किलोमीटर दूर तक ये जीव उड़ते गए।
यह तूफान इतना शक्तिशाली था कि वजनी जीव भी इसमें उड़ गए। जब तूफान कम हुआ तो ये जीव आसमान से नीचे बरस गए। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इसके पहले भी पिछले साल मैक्सिको में एवं दस साल पहले केरल में आकाश से मछलियां गिरी थीं।