
अमेरिकी सरकार ने दावा किया है कि मई में सऊदी के तेल उद्योग पर ड्रोन हमला यमन ने नहीं इराक ने किया था। शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। वॉल स्ट्रीट जर्नल में अमेरिकी अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा कि हमलों ने चिंता को बढ़ा दिया है ईरान अमेरिका के साथ संघर्ष का नया मोर्चा खोलने का प्रयास कर रहा है।
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने रिपोर्ट में कहा कि इराक के प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि इराक हमले के लिए अपनी जमीन के इस्तेमाल की इजाजत नहीं देगा। रिपोर्ट के अनुसार इराकी नेताओं ने अमेरिका के दावे पर सवाल उठाते हुए और अधिक सबूतों की मांग की है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website