
लॉस एंजलिसः मिशिगन के डेट्रॉट शहर में छह महीने से बंद एक दाह संस्कार गृह में 11 बच्चों के शव मिले हैं। लाइसेंसिंग और रेगुलेटरी विभाग के प्रवक्ता जैसन मून ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को शहर के पूर्वी इलाके में स्थित कैनट्रेल दाह संस्कार गृह से बच्चों के शव बरामद किए।
डेट्रॉट पुलिस के मुताबिक, 8-9 शव गत्ते के डिब्बे से बरामद हुए। वहीं, बाकी डेडबॉडी ज्वैलरी के डिब्बे में बंद थीं। सभी शव दाह संस्कार गृह की छत पर छिपाए गए थे। रेगुलेटरी एजेंसी ने सड़े-गले शव मिलने और अन्य नियमों का उल्लंघन होने पर अप्रैल 2018 में दाह संस्कार गृह का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website