
अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने शरजील इमाम पर की गई टिप्पणी को लेकर अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) को कड़ी फटकार लगाई है। राजदूत क्वात्रा ने कहा कि भारतीय नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों पर फैसला सुनाने का USCIRF को कोई अधिकार नहीं है। क्वात्रा ने USCIRF पर भारत के खिलाफ पक्षपाती एजेंडा चलाने का आरोप लगाया और उसे उपदेश देना बंद करने को कहा।
USCIRF ने शरजील इमाम पर क्या कहा? – USCIRF ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शरजील इमाम को लेकर एक पोस्ट की है। इसमें उन्हें एक मुस्लिम व्यक्ति बताया गया है, जिसे भारत में धार्मिक स्वतंत्रता की वकालत करने के कारण हिरासत में रखा गया है। इसके साथ ही शरजील का प्रोफाइल भी शेयर किया गया है। इसकी शुरुआत में लिखा है- शरजील इमाम को उनकी धार्मिक स्वतंत्रता की वकालत के लिए हिरासत में रखा गया है।
भारतीय राजदूत ने दिया करारा जवाब – अमेरिकी कमीशन की पोस्ट पर भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, “भारतीय नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों पर फैसला सुनाने का USCIRF को कोई अधिकार नहीं है।” उन्होंने USCIRF के हमेशा पक्षपाती और पूर्वाग्रह भरे आकलन करने वाली संस्था बताया।
USCIRF को लेक्चर बंद करने की सलाह – भारतीय राजदूत ने यह भी कहा कि “USCIRF के एजेंडे से प्रेरित और पक्षपाती विमर्शों को धता बताते हुए भारत लगातार तरक्की कर रहा है।” उन्होंने कहा कि USCIRF अक्सर खुद के लिए छूट ले लेता है, उसी छूट का इस्तेमाल करते हुए उसे सलाह है- “अपने खुद को पूर्वाग्रहों पर आत्म-चिंतन करे और दूसरों को लेक्चर देना बंद करे।”
अमेरिकी आयोग पर भड़के लोग – भारतीय राजदूत के क्वात्रा के जवाब को सोशल मीडिया पर लोग खूब समर्थन कर रहे हैं। पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए एक यूजर ने लिखा, मुझे बहुत अच्छा लगता है जब भारतीय राजनयिक पश्चिमी पाखंड को बेनकाब करने के लिए आक्रामक रुख अपनाते हैं। अभिषेक रंजन नाम के यूजर ने लिखा, “USCIRF से निपटने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि इसे एक आतंकवादी संगठन और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा घोषित कर दिया जाए।”
Home / Uncategorized / ‘USCIRF लेक्चर देना बंद करे’, शरजील इमाम पर अमेरिकी आयोग को भारतीय राजदूत ने लगाई फटकार
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website