Saturday , June 27 2026 10:26 PM
Home / Uncategorized / ‘हिट एंड रन का जमाना गया’, IRGC ने लिया बदला, अमेरिकी सेना की पांचवीं फ्लीट के हेडक्वॉर्टर पर मिसाइल और ड्रोन हमला

‘हिट एंड रन का जमाना गया’, IRGC ने लिया बदला, अमेरिकी सेना की पांचवीं फ्लीट के हेडक्वॉर्टर पर मिसाइल और ड्रोन हमला


ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा है कि उसने बहरीन में अमेरिकी सेना के पांचवी फ्लीट के हेडक्वॉर्टर पर हमला किया है। IRGC ने दावा किया किया कि केशम द्वीप पर अमेरिकी हमले के जवाब में उसकी एयर फोर्स ने अमेरिका की फिफ्थ फ्लीट के मुख्यालय और एक देश में अमेरिकी बेस को मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाया है। इसने कहा कि हमला करके भाग जाने का जमाना अब खत्म हो गया है। वहीं, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान के दावों को खारिज करते हुए इसे झूठ कहा है।
ईरानी मीडिया ने IRGC के हवाले से बताया कि अमेरिकी सेना ने मंगलवार-बुधवार की रात होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक ईरानी तेल टैंक पर हवा से छोड़े गए प्रोजेक्टाइल से हमला किया, जिससे जहाज के इंजन रूम को नुकसान पहुंचे। इसके जवाब में IRGC की नेवी ने पनाया नामक जहाज को मिसाइलों से निशाना बनाया।
अमेरिकी सेना की पांचवीं फ्लीट पर निशाना – IRGC ने अमेरिका के एक और हमले की जानकारी दी, जिसमें दक्षिणी केशम द्वीप में स्थित आईआरजीसी के कम्युनिकेशन टॉवर को निशाना बनाया गया। इसके जवाब में IRGC की एयर फोर्स ने क्षेत्र के देशों में से एक में स्थित उनके हवाई और हेलीकॉप्टर के साथ ही अमेरिका की पांचवीं फ्लीट के मुख्यालय पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए।
ईरान की सरकारी टीवी ने ईरानी सेना के हवाले से जारी एक बयान में कहा कि हमने पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर कोई आक्रामकता होती है, तो उसका जवाब अलग और कहीं अधिक कठोर होगा। आज रात हमने अपने वादे पर हमल किया।
हिट एंड रन का जमाना खत्म हो चुका है। दमनकारी ताकतों को अपनी नासमझी और लापरवाही भरे दुस्साहस के गंभीर परिणामों को स्वीकार करना ही होगा।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा झूठा दावा – वहीं, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक बयान जारी कर पांचवीं फ्लीट के मुख्यालय पर हमले को गलत बताया है। इसने कहा कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दावा किया है कि उन्होंने आज बहरीन में अमेरिकी 5वीं फ्लीट के मुख्यालय और इस क्षेत्र में एक अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया। यह झूठ है।
इसने कहा कि सच यह है कि “अमेरिकी सेना पर ईरान के सभी हमले नाकाम रहे। अमेरिकी सेना पूरी तरह सतर्क है और ईरान की किसी भी बेवजह की आक्रामकता से बचाव के लिए तैयार है।” इसके पहले एक अलग बयान में अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया था कि ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया गया है।
कुवैत और बहरीन पर मिसाइल हमले नाकाम – सेंट्रल कमांड ने X पर एक बयान में कहा, ईरान ने अपने पड़ोसी देशों की ओर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। हालांकि, उनमें से कोई भी अपने तय लक्ष्यों तक नहीं पहुंच पाई। कुवैत पर दागी गई दो ईरानी मिसाइलें या तो लक्ष्य से पहले ही गिर गईं या रास्ते में ही टूट गईं। बहरीन पर दागी गईं तीन मिसाइलों को अमेरिकी और बहरीन की वायु रक्षा सेनाओं ने तुरंत रोक लिया।