Tuesday , May 26 2026 12:22 PM
Home / News / ‘ईरान से इस्लामिक शासन को हटाकर रहेंगे’, मोसाद चीफ का ऐलान, बोले- इजरायल का मिशन अभी अधूरा

‘ईरान से इस्लामिक शासन को हटाकर रहेंगे’, मोसाद चीफ का ऐलान, बोले- इजरायल का मिशन अभी अधूरा


इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने कहा है कि वह ईरान में अपने अभियान पूरी तरह से नहीं रोकेगी। मोसाद डायरेक्टर डेविड बार्निया ने मंगलवार को यह बात कही है। उन्होंने कहा कि इजरायल की इंटेलिजेंस एजेंसी ने ईरान में अपना अभियान जारी रखने के पक्ष में थी क्योंकि वह तेहरान में सत्ता परिवर्तन से कम कुछ नहीं चाहती है। इजरायल की ओर से यह बयान ना सिर्फ दुनिया बल्कि उसके सहयोगी अमेरिका के लिए भी चुनौती की तरह है क्योंकि ट्रंप प्रशासन बतचीत के जरिए ईरान में युद्ध खत्म करने की कोशिश में लगा है।
तुर्की टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, डेविड से सवाल किया गया था कि ऐसी रिपोर्ट आई हैं, जो कहती हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को यह कहकर गुमराह किया था कि सैन्य हमले शुरू होते ही ईरानी सरकार गिर जाएगी। उन्होंने कहा कि ये बातें ठीक नहीं हैं और तेहरान में शासन बदलने तक हमारा मिशन जारी है।
‘ईरान के कट्टरपंथी शासन को बदला जाएगा’ – बार्निया ने कहा कि 28 फरवरी से शुरू होकर 8 अप्रैल तक चली चालीस दिनों की जोरदार लड़ाई में इजरायल को कई कामयाबी मिली हैं। इस लड़ाई में इजरायल ने दुश्मन को कमजोर किया है। हालांकि ये सच है कि हमारा मिशन अभी पूरा नहीं हुआ है। तेहरान में इस्लामिक शासन की मौजूदगी तक मिशन पूरा नहीं होगा।