Saturday , September 12 2026 10:13 PM
Home / Off- Beat / पति के फोन में ऐसा क्या देखा कि पत्नी ने उसपर चाकू ने हमला कर दिया!

पति के फोन में ऐसा क्या देखा कि पत्नी ने उसपर चाकू ने हमला कर दिया!

मैक्सिको की घटना है। यहां एक पत्नी को अपने पति पर इतना गुस्सा आ गया कि उसने उसपर चाकू से हमला कर दिया। इंडिया टाइम्स के मुताबिक, इस महिला का नाम Leonora N बताया जा रहा है। उसने अपनी पति के फोन पर एक फोटो देखी थी जिसके बाद उसे गुस्सा आ गया।
क्या था इस फोटो में? : पत्नि ने मोबाइल फोन पर एक ‘अन्य’ महिला की फोटो देखी। इसमें उसके पति भी उसके साथ हैं। महिला ने सोचा कि ये कोई और महिला है। जबकि ये फोटो उन दोनों की ही थी। और ये तस्वीर कई वर्षों पहले की थी।
जब डेट कर रहे थे तब की थी फोटो : जुआन महिला के पति का नाम है। उसने अपनी नाराज पत्नी के हाथों से चाकू लिया। उसने फिर पूछा कि वो किन तस्वीरों की बात कर रही है। शोर के कारण आसपास के लोग भी आ गए थे। जुआन ने तब उन्होंने उसे समझाया कि तस्वीरें वास्तव में उन दोनों की ही हैं हैं, जब वे डेटिंग कर रहे थे। हालांकि, पति के इस चाकू के हमसे से कई जख्म हो गए। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। घर के अंदर उनकी चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने पत्नि को गिरफ्तार कर लिया।