
स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने सेना के एक जवान को सेल्फी लेने से साफ मना कर दिया। इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस बीच पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी एक वीडियो आ गया है। इसमें गिड़गिड़ाने के बाद भी उन्होंने फैंस के साथ फोटो नहीं खिंचवाई।
ताज होटल के पास का विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आर्मी मैन उनके पास सेल्फी के लिए आते हैं, लेकिन कोहली उन्हें अनदेखा कर देते हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर कोहली की आलोचना हो रही है। फैंस का कहना है कि कोहली को सेना के जवान का सम्मान करना चाहिए था। कोहली और अनुष्का शर्मा हाल ही में अलीबाग स्थित अपने विला में शिफ्ट हुए हैं। वे गेटवे ऑफ इंडिया से अक्सर फेरी से अलीबाग जाते देखे गए हैं।
लोगों को पसंद नहीं आया विराट का व्यवहार – विराट कोहली के इस व्यवहार पर फैंस ने नाराजगी जताई है। कुछ फैंस ने कोहली को घमंडी बताया है। सोशल मीडिया पर लोग कोहली को “Ego Problem” कहकर ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कोहली कितना भी बड़ा खिलाड़ी क्यों न हो, उसे सेना के जवान का सम्मान करना चाहिए। सेना के जवान देश की रक्षा करते हैं और उनका सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है।
Home / Sports / ये कैसा एटीट्यूड… विराट ने आर्मीमैन को किया मना, गिड़गिड़ाते फैंस को इग्नोर करके आगे बढ़ गए धोनी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website