
कार खरीदने का सपना हर कोई देखता है और अगर यह सपना जल्द पूरा हो जाए तो खुशी का ठिकाना ही नहीं रहता। चीन में एक महिला का लग्जरी कार खरीदने का सपना पूरा होने के कुछ सेकंड बाद ही चकनाचूर हो गया। दरअसल 4.5 करोड़ रुपए में फेरारी खरीदकर शो-रूम से बाहर निकली महिला पहली ही राइड में संतुलन खो बैठी और डिवाइडर के टकराने से कार पूरी तरह से बर्बाद हो गई।
जानकारी के अनुसार चीन की यह महिला अपनी रेड स्पोर्ट्स कार को खरीदने के बाद काफी उत्साहित थी। उसने कार स्टार्ट करते हुए ‘अमेजिंग’ कहा ही था कि अगले ही पल उसका बैलेंस बिगड़ गया और डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी कार से जा टकराई। इस टक्कर में कार बुरी तरह से चकनाचूर हो गई। हालांकि इस हादसे में महिला व उसके साथियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें महिला अपना संतुलन खोती नजर आ रही है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे महिला ने अपना संतुलन खो देती है अपनी फरारी को सीधे मेटल ट्रैफिक बैरियर में घुसा देती है। यह फरारी केवल एक बीएमडब्ल्यू से ही नहीं टकराती, बल्कि एक काले रंग की निसान सलून कार में भी घुस गई। जिसके बाद यह रेड स्पोर्ट कार पूरी तरह से बर्बाद हो गई।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website