
इजरायल में चुनावों के पहले फिलिस्तीन मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामि नेतन्याहू ने कसम ई है कि वह फिलिस्तीन राज्य कभी भी नहीं बनने देंगे। उन्होंने यह भी वादा किया कि वे इजरायल के सीमावर्ती क्षेत्रों में जनसांख्यिकीय संतुलन को बदलकर यहूदी बहुमत सुनिश्चित करेंगे। चैनल 14 को दिए एक इंटरव्यू में नेतन्याहू ने आशंका जताई कि अगर इजरायल अपने आप को कमजोर करता है, तो अरब देश उस पर कब्जा कर सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके कार्यकाल के दौरान वेस्ट बैंक में यहूदी आबादी बढ़ी है और जनसांख्यिकी में बड़ा बदलाव आया है।
महमूद अब्बास और फिलिस्तीनी प्राधिकरण की आलोचना की – इंटरव्यू के दौरान नेतन्याहू ने फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास और राआम पार्टी के नेता मंसूर अब्बास की तुलना हमास और हिजबुल्लाह से की। उन्होंने दावा किया कि महमूद अब्बास और मंसूर अब्बास इजरायल को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। नेतन्याहू ने धमकी दी कि अगर इजरायल विरोधी कार्रवाई नहीं रुकी तो वग वेस्ट बैंक का आंशिक रूप से संचालन करने वाले फिलिस्तीनी प्राधिकरण को गिराने के लिए सेना उतारने से नहीं हिचकेंगे।
नेतन्याहू ने विपक्ष पर निशाना साधा- नेतन्याहू ने उनकी सरकार का विरोध कर रहे विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो इससे देश खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “वे खुलेआम कहते हैं, ‘हमें नेतन्याहू को हटाना होगा।’ वे सब कहते हैं कि वे मुझे सत्ता से हटाना चाहते हैं। वे इजरायल को नष्ट करना चाहते हैं। इसे रोकने के लिए हमें जीत हासिल करनी होगी।”
इजरायल में कब होंगे चुनाव – इजरायल में 27 अक्टूबर को चुनाव होंगे। यह 7 अक्टूबर के हमले के बाद इजरायल में पहला चुनाव होगा। इस हमले ने इजरायल-हमास युद्ध को जन्म दिया, जिसमें गाजा में हजारों फिलिस्तीनी मारे गए हैं। गाजा खंडहर बन चुका है और एक बड़े हिस्से पर इजरायल का कब्जा है। इजरायल के चुनाव में प्रधानमंत्री पद के लिए नेतन्याहू का पूर्व सैन्य प्रमुख गादी आइजेनकोट से कड़ा मुकाबला है।aaa
Home / News / India / ” फिलिस्तीन नहीं बनने देंगे”: इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू का बड़ा बयान, वेस्ट बैंक में बसाएंगे यहूदी बस्तियां
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website