Thursday , April 18 2024 5:12 PM
Home / Spirituality / मनचाहे धन के स्वामी बनने के लिए के लिए पुरुष महिलाओं को दें ये Gifts

मनचाहे धन के स्वामी बनने के लिए के लिए पुरुष महिलाओं को दें ये Gifts

8
जिस घर में महिलाएं खुश रहती हैं उस घर में देवी लक्ष्मी सहित सभी देवी-देवता वास करते हैं। घर के पुरूष वर्ग को सदा घर की महिलाओं को प्रसन्न रखने का प्रयास करना चाहिए। महिलाओं का मन बहुत कोमल होता है अत: वो जल्दी ही दुखी एवं प्रसन्न हो जाती हैं। घर की महिलाएं प्रसन्न रहेंगी तो सारी परेशानी यूं ही खत्म हो जाती है। घर की बहन, बेटी, दादी, मां और पत्नी को सदा खुश रखना चाहते हैं तो मनु स्मृति में तीन ऐसी चीजों का वर्णन किया गया है जिससे घर की महिलाओं को तोहफे में देने से प्यार की कमी और पैसों को लेकर परिवार में होने वाले छोटे-मोटे विवादों का सामना नहीं करना पड़ता है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहता है। महिलाएं ही परिवार, कुल व समाज के सुख का आधार हैं।

शुक्रवार की रात करें अष्ट लक्ष्मी साधना खजाने के देवता कुबेर समान मिलेगा धन
यत्र नार्यस्तु पूज्यते, रमन्ते तत्र देवताः।
यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते, सर्वास्तत्राफलाः क्रियाः।।
यानि जिस घर में वस्त्रों, गहणों और मीठी वाणी से महिलाओं को आदर दिया जाता है, उस घर-परिवार पर ईश्वर सदा खुश रहते हैं और अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं लेकिन जिस घर में महिलाओं को देवी समान पूजा नहीं जाता उस वंश में सभी कर्म निष्प्रयोजन ही रहते हैं।
वस्त्र
साफ और स्वच्छ स्थान पर लक्ष्मी का वास होता है और घर की महिलाएं लक्ष्मी का रूप होती हैं। घर के पुरूषों पर गृहस्थी को चलाने का उत्तरदायित्व होता है। यदि वो घर की पत्नी, माता, बेटी या बहन को अच्छे और सुंदर वस्त्र पहनाते हैं तो देवी लक्ष्मी अपनी कृपा बरसाती हैं। जो पुरूष ऐसा नहीं करते उन पर अलक्ष्मी अपना वर्चस्व स्थापित कर लेती हैं।
गहने
जिस घर की महिलाएं सुंदर गहनों से सजती-संवरती हैं। वह घर सदा वैभव संपन्न रहता है। त्यौहारों और विशेष मौको पर पुरूषों को घर की महिलाओं को गहने तोहफे में देते रहना चाहिए। महिलाओं के प्रसन्न रहने में ही परिवार और कुल की सुख-समृद्धि है।
मीठी वाणी
घर के पुरूष सदा महिलाओं को सत्कार और सम्मान देते हुए मीठी वाणी से उनसे बात करें। ऐसा करने से घर में श्रेष्ठ लोगों व देवताओं का वास होता है। जिस घर में स्त्रियां शोक व चिंताग्रस्त होती हैं, वह घर और कुल शीघ्र ही नष्ट हो जाता है और जहां महिलाएं निश्चिंत और सुखी रहती हैं, वह घर सदैव विकास करता रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *