
पॉपुलर अमेरिकी एक्ट्रेस हिलेरी स्वैंक के घर में किलकारियां गूंज उठी हैं और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। दरअसल हिलेरी स्वैंक ने हाल ही जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। हिलेरी स्वैंक एक बेटे और एक बेटी की मां बनी हैं और उन्होंने दोनों बच्चों की एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। हिलेरी स्वैंक 48 साल की उम्र में मां बनी हैं और एक साथ ही उन्हें डबल खुशियां मिली हैं। हालांकि यह उनके लिए आसान नहीं रहा।
Hilary Swank ने 10 अप्रैल को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह समंदर की ओर मुंह करके खड़ी हैं और गोद में जुड़वां बच्चों को पकड़ा हुआ है। तस्वीर काफी खूबसूरत है और इस पर फैन्स खूब प्यार लुटा रहे हैं। मां बनने की गुड न्यूज के साथ ही हिलेरी स्वैंक ने फैन्स को ईस्टर की भी बधाई दी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website