Friday , October 23 2026 12:14 AM
Home / Entertainment / ‘रियल हाउसवाइव्स’ स्टार Matthew Byars ने किया सुसाइड, मौत के बाद मेंटल हेल्थ पर छिड़ी बहस

‘रियल हाउसवाइव्स’ स्टार Matthew Byars ने किया सुसाइड, मौत के बाद मेंटल हेल्थ पर छिड़ी बहस


‘रियल हाउसवाइव्स’ में नजर आए एक्टर और टैलेंट मैनेजर मैथ्यू बायर्स ने सुसाइड कर लिया है। उन्होंने 37 साल की उम्र में खुद की जान ले ली। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी मैथ्यू के सुसाइड की बात कन्फर्म हुई है।
अमेरिकी टीवी सीरीज ‘रियल हाउसवाइव्स’ के स्टार मैथ्यू बायर्स का 37 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने सुसाइड कर लिया है। ‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मैथ्यू ने 21 नवंबर को सुसाइड कर लिया। उनके निधन से फैंस और फिल्म इंडस्ट्री को धक्का लगा है। दोस्त और परिवार के लोग भी सदमे में हैं।
स्पोक्सपर्सन ने बताया कि मैथ्यू बायर्स की मौत मल्टीपल ब्लंट फोर्स इंजरीज के कारण हुई। देखकर लग रहा है कि सुसाइड किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी सुसाइड की बात कन्फर्म हो गई है।
Matthew Byars की दोस्त और ‘रियल हाउसवाइव्स ऑफ न्यू जर्सी’ स्टार Melissa Gorga ने उनकी मौत पर शोक जताया और सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, ‘मैट, तुमने मुझे बताया क्यों नहीं मैट? मेरा दिल टूट गया है। तुम्हारी पर्सनैलिटी कमाल की थी। तुम्हें स्टैंड-अप करना चाहिए था। मैं जानती हूं कि यह तुम्हारा सपना था। मेरा दिल टूट गया है मैट।’