Thursday , November 19 2026 6:08 PM
Home / News / India / बालेन शाह के भारत दौरे के 10 बड़े लक्ष्यों का ऐलान, मोदी संग किन मुद्दों पर चर्चा करेंगे नेपाली पीएम?

बालेन शाह के भारत दौरे के 10 बड़े लक्ष्यों का ऐलान, मोदी संग किन मुद्दों पर चर्चा करेंगे नेपाली पीएम?


नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह 22 नवंबर को भारत दौरे पर आ रहे हैं। यह प्रधानमंत्री बनने के बाद उनका पहला द्विपक्षीय विदेश दौरा है। बालेन शाह के दौरे को लेकर भारत और नेपाल में जबरदस्त तैयारियां चल रही है। इस बीच नेपाली मीडिया काठमांडू पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि भारत और नेपाल बालेन शाह के भारत दौरे के दौरान द्विपक्षीय सहयोग के लिए के लिए एक जॉइंट विजन डॉक्यूमेंट लाने की तैयारी कर रहे हैं। इस डॉक्यूमेंट में कई सेक्टर में सहयोग के लिए भविष्य के लक्ष्य और ठोस टारगेट तय करने की कोशिश की जाएगी। इस डॉक्यूमेंट पर दोनों देश संयुक्त रूप से काम कर रहे हैं।
भारत-नेपाल 10 पॉइंट का डॉक्यूमेंट जारी करेंगे – रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रस्तावित 10 पॉइंट का डॉक्यूमेंट ‘समृद्ध नेपाल, समुन्नत भारत’ (समृद्ध नेपाल, विकसित भारत) के कॉन्सेप्ट पर आधारित है। काठमांडू पोस्ट ने नेपाल के एक वरिष्ठ नेता के हवाले से बताया कि दोनों देशों के विदेश मंत्री, प्रधानमंत्री कार्यालय, विदेश मंत्रालय और वित्त मंत्रालय से मिले इनपुट के साथ मिलकर ड्राफ्ट तैयार कर रहे हैं, जो अब अपने आखिरी स्टेज में है।
किन 10 क्षेत्रों में सहयोग करेंगे भारत-नेपाल? – इस डॉक्यूमेंट में सहयोग के 10 बड़े एरिया बताए गए हैं, जिनमें इकोनॉमिक पार्टनरशिप, कनेक्टिविटी, इन्वेस्टमेंट, वॉटर रिसोर्स और एनर्जी, डिजिटल कनेक्टिविटी, गुड गवर्नेंस, लोगों के बीच संबंध, एजुकेशन, हेल्थ, स्पोर्ट्स, और ट्रेड और ट्रांज़िट शामिल हैं। हालांकि, भारत की ओर से इस जॉइंट डाक्यूमेंट को लेकर आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है। नेपाल की तरफ से ऐसा भी कहा गया है कि दोनों देशों के नेता एक सहयोग के लिए जरूरी क्षेत्रों की पहचान करने, भविष्य के लिए टारगेट तय करने वाला विजन डॉक्यूमेंट भी जारी करेंगे।