
भारत के खिलाफ होने वाली आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है। कीवी टीम के स्टार ऑलराउंडर और व्हाइट-बॉल कप्तान मिचेल सेंटनर दाहिने हाथ में फ्रैक्चर के कारण इस पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। सेंटनर को यह गंभीर चोट रविवार को माउंट माउंगानुई में भारत के खिलाफ खेले गए पांचवें और अंतिम वनडे मुकाबले में बल्लेबाजी करने के दौरान लगी थी।
सैंटनर को 5वें वनडे में लगी थी चोट – लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पारी के 37वें ओवर में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की एक गेंद सीधे सेंटनर के दाहिने हाथ के पिछले हिस्से पर जाकर लगी थी। चोट लगने के बाद टीम के फिजियो ने तुरंत मैदान पर आकर उनका प्राथमिक उपचार किया था। दर्द के बावजूद सेंटनर ने अपनी बल्लेबाजी जारी रखी थी और 24 रन बनाकर आउट हुए थे लेकिन मैच के बाद कराए गए स्कैन में उनके हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई जिसने उन्हें लाल गेंद की इस अहम सीरीज से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
ऑस्ट्रेलिया सीरीज पर भी खतरा – न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक आधिकारिक बयान जारी कर सेंटनर की चोट की स्थिति स्पष्ट की है। बोर्ड के अनुसार, मैदान पर उनकी वापसी की समय-सीमा का आकलन किया जा रहा है। इसके अलावा, दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले चार टेस्ट मैचों के महत्वपूर्ण दौरे के लिए सेंटनर पूरी तरह फिट हो पाएंगे या नहीं इस पर भी समय आने पर अपडेट जारी किया जाएगा।
डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को मिली टीम में जगह – सेंटनर के बाहर होने के बाद कीवी सेलेक्टर्स ने वेलिंगटन और क्राइस्टचर्च में होने वाले दोनों टेस्ट मुकाबलों के लिए ऑलराउंडर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को टीम में शामिल किया है। भारत के खिलाफ अंतिम दो वनडे मैचों का हिस्सा रहे फॉक्सक्रॉफ्ट ने अपने करियर में अब तक सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है, जहां उन्होंने इसी साल मई में आयरलैंड के खिलाफ 98 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके अलावा, इंडिया-ए के खिलाफ खेले गए अनाधिकारिक टेस्ट मैचों में भी उन्होंने 51, 42, 93 और नाबाद 10 रनों की पारियां खेलकर अपनी बेहतरीन फॉर्म का परिचय दिया था।
Home / Sports / न्यूजीलैंड का स्टार ऑलराउंडर पूरी टेस्ट सीरीज से हुआ बाहर, अब पक्की हो जाएगी टीम इंडिया की जीत!
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website