Sunday , April 26 2026 2:51 AM
Home / News / 28 हफ्ते की प्रेग्नेंट नर्स ने कोरोना से तोड़ा दम, डॉक्टरों ने गर्भ से सुरक्षित निकाल ली बच्ची

28 हफ्ते की प्रेग्नेंट नर्स ने कोरोना से तोड़ा दम, डॉक्टरों ने गर्भ से सुरक्षित निकाल ली बच्ची


ब्रिटेन में कोरोना वायरस पीड़ित एक नर्स के बच्चे के जन्म का दिल दहलाने वाला मामला सामने आय़ा है। यहां एक 28 साल की प्रेग्नेंट नर्स की मौत हो गई लेकिन राहत की बात यह है कि डॉक्टरों ने उनकी बच्ची की जान बचा ली। हालांकि अभी तक ये पता नहीं लग सका है कि बच्ची भी कोरोना पॉजिटिव हैं या नहीं। मैरी अगेवा नाम की ये नर्स ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) के लिए काम करती थीं। अब उनकी बेटी का नाम भी मैरी रखा गया है।
ब्रिटिश अखबार द सन के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव पाईं जाने के तुरंत बाद मैरी की हालत ज्यादा खराब हो गई और उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। ऐसे में डॉक्टरों ने बिना किसी देरी के सिजेरियन डिलीवरी करवाई। डिलीवरी के थोड़ी देर के बाद ही मैरी की मौत हो गई। डॉक्टरों ने कहा कि 5 अप्रैल को उनकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद 7 अप्रैल को उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जानकारी के मुताबिक ब्रिटेन में डॉक्टरों और हेल्थ स्टाफ को भी मास्क और PPE की कमी हो रही है। मैरी के हॉस्पिटल में भी मास्क की कमी थी।
ब्रिटेन में मेडिकल गाइडलाइंस के मुताबिक जो मेडिकल स्टाफ 28 हफ्ते से कम की प्रेग्नेंट हैं, उन्हें कोरोना वायरस के मरीजों की देखभाल करने की इजाजत है। कोरोना वायरस के चलते ब्रिटेन में अब तक NHS के 48 स्टाफ की मौत हो चुकी है। मैरी पिछले 5 साल से ब्रिटेन में नर्स का काम कर रही थी और वो अपने साथियों के बीच बेहद लोकप्रिय थी। हॉस्पिटल ने उनकी मौत के बाद अफसोस जताया है। बता दें कि ब्रिटेन में कोरोना वयरस से मौत का आंकड़ा बेहद तेजी से बढ़ रहा है। अब तक यहां करीब 13 हज़ार लोगों की मौत हो गई है जबकि करीब एक लाख लोगो कोरोना से संक्रमित हैं।