
इंडोनेशिया के एक तट पर करीब 300 रोहिंग्या मुस्लिम मिले जिन्हें सेना, पुलिस तथा रेड क्रॉस के स्वयंसेवियों ने सुरक्षित बाहर निकाला। ये रोहिंग्या पिछले 6 माह से समुद्र में फंसे हुए थे, जो सोमवार को इंडोनेशिया के एसेह प्रांत में पहुंच गए। अधिकारियों ने बताया कि इन शरणार्थियों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं जिन्हें स्थानीय मछुआरों ने लोखसेमाव के तट से कुछ किलोमीटर दूरी पर देखा था।
स्थानीय निवासियों के मुताबिक सभी रोहिंग्या एक नाव से उजोंग ब्लांग समुद्र तट पर पहुंचे। जब तक वहां अधिकारी पहुंचते तब तक वह तीन विभिन्न समूहों में बंट चुके थे। महेंद्रा ने कहा, हमने उन्हें समझाया है और स्थानीय लोगों से उनकी मदद करने को कहा है। इन रोहिंग्या शरणार्थियों में 181 महिलाएं, 100 पुरुष और 14 बच्चे हैं और स्थानीय पुलिस, सैन्य अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी इनकी मदद कर रहे हैं। इसी वर्ष जून में इंडोनेशिया के मछुआरों को एक नाव पर रहते 94 रोहिंग्या का पता चला था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website