Thursday , November 26 2026 4:29 PM
Home / News / 40 स्टील्थ फाइटर, 1 लाख ड्रोन, ऑपरेशन सिंदूर में हार के बाद पाकिस्तानी सेना खुद को कैसे मजबूत कर रही?

40 स्टील्थ फाइटर, 1 लाख ड्रोन, ऑपरेशन सिंदूर में हार के बाद पाकिस्तानी सेना खुद को कैसे मजबूत कर रही?


ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने अपने ड्रोन से लाहौर स्थित पाकिस्तानी सेना के रडार सिस्टम को उड़ा दिया था। ये पाकिस्तान के लिए बहुत बड़ा झटका था और पिछले 18 महीने से पाकिस्तानी सेना खुद को अपग्रेड करने में लगी हुई है। आधिकारिक दस्तावेजों के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने माना है कि भारतीय सेना के खिलाफ सैन्य बराबरी करना असंभव है लिहाजा उसने नये सिरे से तैयारियां शुरू कर दी हैं जिसका मकसद कम से कम भारत को भारी नुकसान पहुंचाना है।
पाकिस्तान की सेना ऑटोनॉमस ड्रोन झुंड, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सर्विलांस, बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम, स्टील्थ फाइटर जेट्स और अपनी अंतरिक्ष क्षमता को अपग्रेड करने की कोशिश कर रही है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी सेना के अंदर उसकी क्षमता को लेकर आकलन किया गया था। इस आकलन रिपोर्ट में कई गंभीर संरचनात्मक कमजोरियों का पता चला था।
भारत ने पाकिस्तान के 11 हवाई अड्डों पर सटीक हमले किए थे जिनमें नूर खान एयरबेस, भोलारी, मुशफ और जैकबबाद काफी महत्वपूर्ण थे। इन एयरबेस पर हमलों ने पाकिस्तानी सेना को अंदर से हिला दिया था।
भोलारी एयरबेस पर भारतीय हमले में पाकिस्तानी सेना का अलाक्स एयरक्राफ्ट तबाह हो गया था। इसके अलावा भारत ने पाकिस्तान के रडार नेटवर्क, हैंगर और अर्ली वॉर्निंग अलर्ट सिस्टम को भी तबाह कर दिया था।
पाकिस्तानी सेना में किन कमजोरियों का पता चला था? – पाकिस्तान के पास रणनीतिक गहराई का अभाव- सबसे बड़ी कमजोरी पाकिस्तान के पास मौजूद एयरबेस हैं। पाकिस्तान के ज्यादातर एयरबेस भारतीय सीमा के 300-400 किलोमीटर के दायरे में हैं। जब तक विमानों के बीच डॉगफाइट होती थी तब तक तो ये एयरबेस सही थे लेकिन अब जबकि BVR मिसाइलें आ गई हैं और सटीक हमला करने वाली मिसाइलें आ गई हैं तो ये एयरबेस असुरक्षित हो गये हैं। पाकिस्तान के लिए भारतीय मिसाइलों से अपने एयरबेस को बचाना लगभव असंभव है।