Wednesday , August 26 2026 5:39 PM
Home / Entertainment / Bollywood / रिलीज से पहले ही बिक गए 9 लाख टिकट, एडवांस बुकिंग ₹41Cr पार, Yash की टॉप 10 में एंट्री

रिलीज से पहले ही बिक गए 9 लाख टिकट, एडवांस बुकिंग ₹41Cr पार, Yash की टॉप 10 में एंट्री


बड़े पर्दे पर ‘रॉकिंग स्टार’ यश की वापसी बॉक्‍स ऑफिस के लिए ‘तबाही’ बनकर आ रही है। ऐसा इसलिए कि Toxic की एडवांस बुकिंग की रफ्तार सातवें आसमान पर है। बीते शुक्रवार 21 अगस्‍त से देश में ओपनिंग डे के लिए प्री-सेल्‍स बुकिंग शुरू हुई थी। दिलचस्‍प है कि मंगलवार, 25 अगस्‍त की सुबह 10 बजे तक भारत में कन्‍नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और अंग्रेजी वर्जन के 9 लाख 7 हजार 330 टिकट बिक चुके हैं। इतना ही नहीं, बीते 24 घंटे में ही 2 लाख 65 हजार 456 टिकट बिके हैं, जो ओपनिंग डे पर फिल्‍म की बंपर कमाई की तस्‍दीक कर रहे हैं। KGF फ्रैंचाइजी की जबरदस्त कामयाबी के बाद सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि ‘बड़ों के लिए बनी यह परी-कथा’ क्‍या कोहराम मचाती है। आंकड़े बता रहे हैं कि ‘टॉक्‍स‍िक’ पहले ही दिन देश में ₹100 करोड़ की ग्रॉस ओपनिंग लेने वाली है। जबकि अभी रिलीज में एक दिन का समय और है।
‘टॉक्‍स‍िक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्‍स’ बुधवार 26 अगस्‍त को दुनियाभर में ग्रैंड रिलीज हो रही है। गीतू मोहनदास के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म की कहानी कहानी यश और गीतू ने मिलकर लिखी है। फिल्‍म में यश के साथ नयनतारा, क‍ियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्‍मिणी वसंत हैं। यह एक पीरियड गैंगस्‍टर एक्‍शन ड्रामा फिल्‍म है, जिसमें यश डबल रोल में हैं। फिल्‍म का बजट ₹800 से ₹1000 करोड़ के बीच है।
‘टॉक्‍स‍िक’ एडवांस बुकिंग रिपोर्ट – Sacnilk के मुताबिक, मंगलवार सुबह रिलीज से एक दिन पहले तक, देशभर में ‘टॉक्‍स‍िक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्‍स’ के 907330 टिकटों की एडवांस बिक्री हो चुकी है। फिलहाल, 17780 शोज के लिए प्री-बुकिंग हो रही है, जो अगले 24 घंटे में बढ़ेंगे। लिहाजा, एडवांस बुकिंग की रफ्तार में अभी और तेजी आएगी। एक दिन पहले सोमवार सुबह 10 बजे तक फिल्‍म के 641874 टिकटों की बिक्री हुई थी। यानी बीते 24 घंटे में ही 265456 टिकट बुक हुए हैं। ‘टॉक्‍स‍िक’ ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग से देश में ₹32.21 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर ली है। ब्‍लॉक सीटों को जोड़ दें तो ग्रॉस कमाई ₹41.36 करोड़ तक पहुंच गई है।
‘टॉक्‍स‍िक’ की एडवांस बुकिंग: क‍िस भाषा से क‍ितनी कमाई – यश की यह फिल्‍म मूल रूप से कन्‍नड़ में बनी है। लेकिन मजेदार बात यह है कि एडवांस बुकिंग में हिंदी का जोर ज्यादा है। मंगलवार सुबह तक, हिंदी वर्जन के लिए ₹16.40 करोड़ की ग्रॉस एडवांस बुकिंग हो चुकी है। जबकि कन्‍नड़ वर्जन के लिए ₹14.02 करोड़ की प्री-बुकिंग हुई है। अभी जहां मंगलवार को भी एडवांस बुकिंग होनी है, वहीं बुधवार को जब फिल्‍म रिलीज होगी तो सिनेमाघरों में ऑनसाइट बुकिंग भी होगी। यह फिल्‍म 2D, IMAX, 4DX, DOLBY CINE वर्जन में रिलीज हो रही है।
हिंदी – ₹164095397.81
कन्‍नड़ – ₹140235292.82
तेलुगू – ₹2826009.57
तमिल – ₹11546068.51
मलयालम – ₹3429316.40
‘टॉक्‍स‍िक’ ने ‘जवान’ और ‘कल्‍क‍ि 2898AD’ को पछाड़ा – टिकट बुकिंग प्‍लेटफॉर्म ‘बुक माय शो’ पर फ‍िल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। सोमवार तक सिर्फ इस एक प्‍लेटफॉर्म से Toxic के 682,560 टिकट बिक चुके हैं। यदि तुलना करें तो इसने Kalki 2898 AD और Jawan जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर फ‍िल्मों को पीछे छोड़ दिया है। ‘टॉक्‍स‍िक’ इस प्‍लेटफॉर्म पर सबसे अध‍िक टिकट बिक्री वाले ‘टॉप 10 फ‍िल्मों’ की खास लिस्ट में शामिल हो गई है। बताया जाता है कि 21 अगस्त को जब एडवांस बुकिंग शुरू हुई, उसी दिन यहां 346,410 टिकट बिके थे।