Sunday , April 5 2026 9:57 AM
Home / Entertainment / Bollywood / विक्रम कोचर का खुलासा- ‘आश्रम’ के सेट पर दारू पीकर पार्टी करते थे बॉबी देओल, विक्की कौशल पीते थे सबसे ज्यादा

विक्रम कोचर का खुलासा- ‘आश्रम’ के सेट पर दारू पीकर पार्टी करते थे बॉबी देओल, विक्की कौशल पीते थे सबसे ज्यादा

एक्टर विक्रम कोचर इस वक्त फिल्म ‘डंकी’ में अपनी परफॉर्मेंस के लिए तारीफ बटोर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कई और फिल्में कीं। वह बॉबी देओल संग प्रकाश झा की वेब सीरीज ‘आश्रम’ में भी नजर आए थे। विक्रम कोचर ने हाल ही इसमें बॉबी देओल के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया, और कई खुलासे भी किए। विक्रम कोचर ने ‘डंकी’ से जुड़ा भी एक किस्सा शेयर किया और बताया कि डायरेक्टर राजकुमार हिरानी शराब पीने के कारण अपने किसी भी एक्टर को शर्मिंदा नहीं करते थे।
Vikram Kochhar ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में बताया कि Bobby Deol को शराब पीना पसंद है और वह ‘आश्रम’ के सेट पर पूरी टीम के साथ पार्टी करते थे। विक्रम ने बताया कि वह बॉबी देओल के साथ मस्ती में पीते थे, लेकिन विक्की कौशल के साथ इसलिए पीते थे ताकि सीन एकदम कमाल का निकलकर आए।
‘बॉबी सर पिलाई और मैं कमरे में उल्टी कर रहा था’ – वह बोले, ‘जब मैं ‘आश्रम’ कर रहा था, तो बॉबी सर ने कहा, ‘कैसा पंजाबी है, दारू नहीं पी सकता? मैंने उनसे कहा, ‘यह मेरी मर्जी से नहीं है, बल्कि मेरा शरीर शराब ले ही नहीं पाता है। मुझे स्मोकिंग से भी एलर्जी है। फिर भी, उन्होंने मुझे ‘पटियाला पैग’ ऑफर किया। इसे पीने के बाद मैं अपने कमरे में उल्टी कर रहा था।’