
सरकार ने दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रस्तावित एयर ट्रेन के लिए केवल तीन स्टेशन बनाने का सुझाव दिया है। इसका उद्देश्य यात्रियों के लिए टर्मिनलों के बीच तेजी से आवाजाही और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पहले 6 स्टेशनों का प्रस्ताव था, अब सिर्फ 3 होंगे। तीसरा स्टेशन एयरोसिटी होने की संभावना है। अधिक स्टेशनों से सुरक्षा पर ध्यान देना मुश्किल होगा, इसलिए सरकार ने यह फैसला लिया है। 2028 तक इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) पर हवाई ट्रेन सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) ने दिल्ली हवाई अड्डे पर प्रस्तावित हवाई ट्रेन को अंतिम रूप देने के लिए अपने फ्रांसीसी भागीदार, एयरोपोर्ट्स डी पेरिस (ग्रुप एडीपी) के साथ परामर्श शुरू कर दिया है।
एयरपोर्ट ऑपरेटर सरकार के निर्देश के बाद 3,500 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए विकल्पों पर काम कर रहा है। अभी यह तय नहीं है कि इसका खर्च कैसे पूरा होगा। एयरपोर्ट पर सिर्फ तीन स्टेशन होंगे – टर्मिनल 1, टर्मिनल 3/2 और संभवतः एयरोसिटी। यह यात्रियों के लिए तेज आवाजाही और सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। परियोजना की लागत और फंडिंग अभी तय नहीं है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 से टर्मिनल 3 को जोड़ने के लिए एयर ट्रेन चलाने की योजना गई है। 6 किमी लंबे इस रूट में कुल 3 स्टेशन होंगे। इस तरह यात्रियों को एक टर्मिनल से दूसरे टर्मिनल तक जाने के लिए शटल का इंतजार नहीं करना होगा। वह एयर ट्रेन के जरिए थोड़े ही समय में यह दूरी तय कर सकेंगे।
तेजी से हो रहा एयरपोर्ट का विस्तार – टर्मिनल 1 की क्षमता अगले महीने 4.5 करोड़ यात्री प्रति वर्ष (CPA) तक बढ़ जाएगी। T3 और T2 की संयुक्त क्षमता 6.4 CPA है।
Home / News / एयर ट्रेन को लेकर क्या है सरकार की तैयारी, कितने स्टेशन बनाने को मिलेगी मंजूरी, जानिए सबकुछ
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website