Monday , August 3 2026 6:13 AM
Home / Sports / लखनऊ सुपर जायंट्स खुद को ही बर्बाद कर रही, ऐसे तो चैंपियन नहीं बन पाएंगे

लखनऊ सुपर जायंट्स खुद को ही बर्बाद कर रही, ऐसे तो चैंपियन नहीं बन पाएंगे


आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स को लगातार चौथी हार झेलनी पड़ी है। पहले तीन मैचों में दो जीत हासिल करने के बाद लखनऊ को गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने हराया। राजस्थान के खिलाफ तो टीम 160 का टारगेट चेज करते हुए सिर्फ 119 रनों पर ऑलआउट हो गई। 7 मैचों में लखनऊ के 4 पॉइंट हैं और टीम टेबल में 9वें नंबर पर है।
लखनऊ सुपर जायंट्स में सिर्फ एक्सपेरिमेंट हो रहा – आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स हर मैच में एक्सपेरिमेंट कर रही है। पिछले सीजन टीम के लिए एडेन मार्करम और मिचेल मार्श की सलामी जोड़ी ने कमाल का प्रदर्शन किया था। मार्श के 627 और मार्करम के 445 रन थे। तीसरे नंबर पर निकोलस पूरन ने 196 की स्ट्राइक रेट से 524 रन बनाए थे। पूरन का बल्लेबाजी क्रम बदल दिया गया है। वह अब 5वें नंबर पर उतर रहे हैं। जहां उनसे रन नहीं बन रहे।
हर किसी का बल्लेबाजी क्रम बदल गया – एडेन मार्करम को मध्यक्रम में भेज दिया है। वहां उनसे रन नहीं बन रहे। आयुष बडोनी ओपनिंग कर रहे हैं। उनके पास ओपनिंग का कोई अनुभव नहीं है। वह पिछले सीजन टीम के लिए फिनिशर की भूमिका में खेलते थे। सीजन के पहले मैच में ऋषभ पंत ने सलामी बल्लेबाजी की। उसके बाद से वह तीसरे नंबर पर खेल रहे हैं। वो भी फेल हो रहे हैं। यानी आसान भाषा में कहें तो लखनऊ ने एक्सपेरिमेंट करके खुद को बर्बाद कर लिया है।
सिर्फ तीन ही विदेशी खिलाड़ी को उतार रहे – टीम चार विदेशी बल्लेबाजों को खिला सकती है लेकिन तीन को ही मौका दे रही है। साउथ अफ्रीका के स्टार मैथ्यू ब्रिट्जके बेंच पर बैठे हैं। इसके बाद भी टीम दिल्ली के अनकैप्ड बल्लेबाज हिम्मत सिंह को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल कर रही है।
पिछले सीजन लखनऊ की गेंदबाजी कमजोर थे। तेज गेंदबाजों के चोटिल होने की वजह से वह स्ट्रगल कर रहे थे। इस बार ऐसा नहीं है। लखनऊ सुपर जायंट्स के पास एक से बढ़कर एक भारतीय तेज गेंदबाज हैं। मोहम्मद शमी के अलावा आवेश खान, मयंक यादव और प्रिंस यादव जैसे नाम हैं। स्पिनर डिपार्टमेंट में दिग्वेश राठी हैं।